दीपक मिश्रा
हरिद्वार, 14 फरवरी। जाट महासभा पंचपुरी हरिद्वार के अध्यक्ष चौधरी देवपाल सिंह राठी के इंद्रलोक कालोनी स्थित आवास पर महासभा की और से मध्य प्रदेश की हाकी टीम की खिलाड़ी कंचन एवं झारखंड की नीरज मूलनिवासी का स्वागत किया गया। खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए चौधरी देवपाल सिंह राठी ने कहा कि बेटियां बेटों से किसी प्रकार कम नहीं है। आवश्यकता बेटियों को भी बेटों के समान अवसर और संसाधन उपलब्ध कराए जाने की है। अवसर मिलने पर भारत की महिला खिलाड़ी हाकी सहित तमाम खेलों में देश का नाम रोशन कर रही हैं। स्वागत करने वाले में चौधरी देवपाल सिंह राठी, उपाध्यक्ष निरंकार सिंह राठी, उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तेवतिया, कोषाध्यक्ष योगेन्द्र पाल सिंह राणा, उपाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार देशवाल, सिकन्दर सिंह, मुख्तयार सिंह, रकम सिंह, मनवीर सिंह आदि शामिल रहे।