राजलोक विकास सेवा समिति के अध्यक्ष विपिन गुप्ता ने की कार्यकारिणी की घोषणा

दीपक मिश्रा 

हरिद्वार, 16 मार्च। राजलोक विकास सेवा समिति ज्वालापुर के अध्यक्ष विपिन गुप्ता एवं सचिव धीरेंद्र कुमार ने कार्यकारिणी का गठन कर पदाधिकारियों की घोषणा की। समिति के अध्यक्ष विपिन गुप्ता ने बताया कि कार्यकारिणी में योगेंद्र शर्मा, रणदीप राणा, रंजीत कुमार व राजन चौधरी उपाध्यक्ष, मोहित शर्मा व पंकज गुप्ता कोषाध्यक्ष, यज्ञदत्त शर्मा व अमित गोयल सह सचिव, आशीष लाहौट व विजयपाल सिंह मीडिया प्रभारी, अंकुर राणा व प्रदीप चौहान संगठन सचिव, अशोक प्रजापति व घनश्याम शर्मा कार्यालय प्रभारी, पंकज कुमार गुप्ता आय व्यय निरीक्षक, सुमित गुप्ता, स्वराज सिंह, सूरज वाधवानी, संदीप शर्मा, मनीष कुमार, विवेक मित्तल, विकास बोहरा, शरद गर्ग, सुनीत कुमार, सहदेव चौहान, दीपक चौहान, प्रवीण सैनी कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किए गए हैं। बालेंद्र निराला, रविंद्र गर्ग, सुरेश चौहान, अशोक कुमार, बृजमोहन राणा, सहेंद्र कुशवाहा, सुशील चौधरी, वीरेंद्र गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, सुरेश कुमार गुप्ता, डी.सी. गोयल को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया है। समिति के अध्यक्ष विपिन गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी एकजुट होकर कालोनी के विकास में योगदान करें। विपिन गुप्ता ने कहा कि राजलोक कॉलोनी की समस्याओं को प्रमुखता से हल किया जाएगा। सीवर, पेयजल आपूर्ति, पार्कों का सौंदर्यकरण, कॉलोनी में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट को ठीक कराने के साथ कालोनी की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जंगली जानवरों के कालोनी में प्रवेश को रोकने के लिए वन विभाग से उचित प्रबंध करने का प्रयास भी किया जाएगा। विपिन गुप्ता ने कहा कि सराय रोड कई वर्षों से क्षतिग्रस्त है। कॉलोनीवासियों का आना-जाना भी इसी मार्ग से होता है। सड़क के निर्माण के लिए भी संघर्ष किया जाएगा। कॉलोनी के हितों को लेकर मिलजुल कर प्रयास किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *