महामहिम ने की डॉक्टर चौधरी के कार्यों की सराहना – prabhatsahara.com

महामहिम ने की डॉक्टर चौधरी के कार्यों की सराहना

दीपक मिश्रा

17 अक्टूबर 2026

हरिद्वार ‘‘उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने इंडियन रेडक्रास की महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर (डॉ.) नरेश चौधरी के समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से सराहना की’’

उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर(डॉ.) नरेश चौधरी के समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से सराहना की। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि अपने मूल दायित्वों का निर्वहन प्रत्येक व्यक्ति करता है परन्तु जो व्यक्ति अपने मूल कार्यों के अतिरिक्त अन्य सामाजिक समर्पित सेवा करता है वह विशेरूा रूप से सम्मानित एवं उल्लेखनीय श्रेणी में आता है। डॉ. नरेश चौधरी इसके सच्चे उदाहरण हैं। इस प्रकार ऐसे व्यक्तित्व की समाज में विशेष रूप से सराहना होती है। जिससे वह और अधिक सेवा भावना से कार्य करने के लिये प्रेरित होकर समर्पित सेवा देने के लिये अग्रसर रहता है। राज्यपाल ने कहा कि डॉ. नरेश चौधरी ने विभिन्न आपदाओं, कोराना काल में जो समर्पित तथा उत्कृष्ट कार्य किये हैं वह अतुल्नीय हैं साथ ही साथ राजभवन में भी आयोजित आयोजनों में डॉ. नरेश चौधरी का संचालन एवं संयोजन उल्लेखनीय है। डॉ. नरेश चौधरी ने राज्यपाल द्वारा दिये गये सम्मान का विशेष रूप से भावुकता में धन्यवाद देते हुए कहा कि मुझे इस प्रकार की सराहना एवं सम्मानों से जो प्रोत्साहित किया जाता है वह सब मेरे जीवन की अर्जित की हुई अमूल्य एवं अतुलनीय पूंजी है जो मुझे और अधिक ऊर्जा से कार्य करने की प्रेरणादायक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *