(एथलीट प्रतियोगिता 25 अक्टूबर को) राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि करेंगे उद्घाटन – prabhatsahara.com

(एथलीट प्रतियोगिता 25 अक्टूबर को) राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि करेंगे उद्घाटन

दीपक मिश्रा

23 अक्टूबर 2026

एथलेटिक प्रतियोगिता 25 अक्टूबर को होगी जमदग्नि पब्लिक स्कूल लक्सर में

प्रतियोगिता का उद्घाटन समाजसेवी ओमप्रकाश जमदग्नि द्वारा विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनू शर्मा एवं हरिद्वार के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में किया जाएगा।जिला एथलेटिक एसोसिएशन हरिद्वार एवं डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स अकादमी हरिद्वार उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में होगा प्रतियोगिता में 12 वर्ष से ऊपर में 14 वर्ष से कम तथा 14 वर्ष से ऊपर 16 वर्ष से कम आयु के बालक बालिकाएं प्रतिभाग करेंगे प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बालक बालिकाओं को अपना आधार कार्ड आयु प्रमाण पत्र साथ लाना आवश्यक होगा एवं ₹50 पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा हरिद्वार जनपद के सभी खिलाड़ी बालक बालिकाएं इसमें भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में *क्वालीफाई* करने वाले खिलाड़ियों को हैदराबाद में संपन्न होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा, अभी हाल ही में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून संपन्न हुई उत्तराखंड स्टेट जूनियर एथलेटिक प्रतियोगिता के विजेताओं को वरीयता प्रदान की जाएगी सभी खिलाड़ी बालक बालिकाएं समय पर पहुंचकर प्रतिभाग करना सुनिश्चित कर प्रतियोगिता को सफल बनाए, विजेता बालक बालिकाओं को मेरिट प्रमाण पत्र एवं मैडल प्रदान कर सम्मानित भी किया जाएगा तथा सभी प्रतिभाग करने सभी खिलाड़ी बालक बालिकाओं को पार्टिसिपेशन प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *