विचारधारा व सिद्धांतों पर आधारित राजनीति के सबसे उच्च मानक स्थापित किए।

दीपक मिश्रा

 

भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री “भारत रत्न” श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर नगर पालिका शिवालिक नगर द्वारा बनाई गई अटल वाटिका में नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, भाजपा शिवालिक नगर मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अटल जी सार्वजनिक जीवन में अपने उच्च आदर्शों, ओजस्वी वक्ता, महान कवि और उच्च कोटि के प्रशासक के रूप में सदैव याद रखे जाएंगे।उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति के अजातशत्रु श्रद्धेय अटल जी ने विचारधारा व सिद्धांतों पर आधारित राजनीति के सबसे उच्च मानक स्थापित किए। राष्ट्रसेवा की अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति एक तरफ उन्होंने सुशासन की नींव रखी तो दूसरी ओर उन्होंने पोखरण से पूरे विश्व को भारत के सामर्थ्य का परिचय कराया। भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कोटिश: कार्यकर्ताओं के प्रेरणापुंज, सेवा और सुशासन के पथ प्रदर्शक भारत रत्न श्रद्धेय अटल जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत शत नमन करता हूं उन्होंने भारत में नए राजनीतिक युग का सूत्रपात किया, गरीब कल्याण के प्रति उनका समर्पण सदैव हमारा पथ प्रशस्त करेगा।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, उपाध्यक्ष रितु ठाकुर, मंडल मंत्री गौरव रौतेला,किसान मोर्चा मंडल महामंत्री प्रमोद डोभाल, युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी गौरव गुज़र, युवा मंडल महामंत्री देव विख्यात भाटी व वेदांत चौहान, युवा उपाध्यक्ष सुधांशु राय, चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक नौटियाल, राजेश बालियान, एस सी मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष दीपक कुमार, सुनिता पांडे, गजेन्द्र सिंह, बबीता योगाचार्य,मधु शर्मा, सतीश नामदेव, विक्रम बहल, सतेन्द्र पंवार, पुरूषोत्तम भारती व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *