वृद्धाश्रम नहीं, ‘आनन्दमय वरिष्ठजन केन्द्र’ स्थापित करने की उठी मांग, वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण पर हुई गोष्ठी – prabhatsahara.com

वृद्धाश्रम नहीं, ‘आनन्दमय वरिष्ठजन केन्द्र’ स्थापित करने की उठी मांग, वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण पर हुई गोष्ठी

दीपक मिश्रा

10 नवंबर 2026

” वृद्धजनों के लिए वृद्धाश्रम नहीं, अपितु सामाजिक,सांस्कृतिक, बौद्धिक एवं स्वास्थ्यवर्धक केन्द्र स्थापित होना चाहिए, जिसका नाम हो – आनन्दमय वरिष्ठजन केन्द्र। केन्द्र के मुख्य तत्व – मिलन, संवाद, स्वास्थ्य एवं मनोरंजन होने चाहिएँ।” – डॉ० अशोक गिरि। राज्य अतिथि गृह (डाम कोठी), में वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद, उत्तराखण्ड के उपाध्यक्ष : नवीन चन्द्र वर्मा की नगर के वरिष्ठ नागरिक संस्थाओं के साथ गोष्ठी हुई। जिसमें श्रवण सेवा एवं शोध संस्थान और बडोला जी वेलफेयर फाउण्डेशन और सीनियर सिटीजन फोरम आदि ने उपाध्यक्ष महोदय को पुष्प-गुच्छ, माला,अंगवस्त्र तथा स्मृति-चिह्न आदि देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर समाज सेवक व हिन्दी सेवक डॉ० अशोक गिरि, समाज सेवक पं० गोपाल कृष्ण बडोला और चौ० चरण सिंह ने ज्ञापन के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं से अवगत कराया। गोष्ठी में नगर की अन्य समस्याओं ,जैसे – पार्किंग, गंगा प्रदूषण, अतिक्रमण, वरिष्ठ नागरिक सुरक्षा एवं चिकित्सा सुविधाओं पर भी चर्चा हुई।

उपाध्यक्ष महोदय ने सभी की बातों को गम्भीरता से सुनते हुए कहा, कि आपको अपनी समस्याओं के लिए स्वयं जागरूक होना होगा। उन्होंने शीघ्र ही जिला अधिकारी से भेंट कराने तथा वृद्धाश्रम निर्माण का आश्वासन दिया। उन्होंने सभी संस्थाओं की एक समन्वय समिति बनाकर, वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं को उचित मंच पर रखने का आह्वान किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *