स्वामी पुण्यानंद का ब्राह्मण समाज पर बयान निंदनीय – कांग्रेस

दीपक मिश्रा

 

हरिद्वार। कथावाचक महामंडलेश्वर स्वामी पुण्यानंद गिरी द्वारा ब्राह्मण समाज पर अमर्यादित टिप्पणी का कांग्रेस पार्टी ने भी जोरदार विरोध किया है। कांग्रेस पार्टी के महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने मायापुर में बैठक कर कहा कि किसी भी संत को किसी भी जाति के बारे में ऐसे व्यक्तत्व नहीं देने चाहिए। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि वे और समूची कांग्रेस पार्टी संतों का सम्मान करती है लेकिन ऐसे संत जो किसी भी जाति विशेष के बारे में ऐसी भावना रखते हैं ..वह बिल्कुल भी सम्मान के काबिल नहीं है और ऐसे संतो को कुछ भी बोलने से पहले अपने अंदर झांक कर देखना चाहिए। मायापुर में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल कर्मचारियों की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह बातें कही गई। बैठक में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी के अलावा उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य मुरली मनोहर और कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने कथावाचक स्वामी पुण्यानंद की निंदा करी।
वही कल के भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे को लेकर महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी व कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने का की उत्तराखंड की आपदा को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी को उत्तराखंड को राहत के रूप में कुछ देना चाहिए ऐसा ना हो की यह दौरा सिर्फ मन की बात तक ही सीमित रह जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *