दीपक मिश्रा
19 नवंबर 2026
*हरिद्वार* गंगा के घाटों पर बिंदी चूड़ी फूल प्रसाद विक्रेता रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स महिलाओं ने अपने घोषित कार्यक्रम के अनुसार नगर निगम पहुंचकर कुंभ मेला 2027 के विकास योजनाओं में वर्ष 2018 की सर्वे सूची में सम्मिलित महिला स्ट्रीट वेंडर्स को विष्णु घाट ललतारो घाट अलकनंदा घाट इत्यादि क्षेत्रों में वेंडिंग जोन के रूप में व्यवस्थित व स्थापित किए जाने की मांग को लेकर नगर निगम के प्रांगण में धरना प्रदर्शन किया।
धरना प्रदर्शन कर रहे महिला स्ट्रीट वेंडर का लघु व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने पूर्ण समर्थन करते हुए कहा प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वनिधि योजना के तहत नगर निगम प्रशासन द्वारा 25000- 50000 के बैंकों के माध्यम से महिला स्ट्रीट वेंडर्स को लोन दिए जा रहे हैं सभी बैंक लोन प्राप्त रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर एसो लघु व्यापारियों को नगर निगम प्रशासन द्वारा गंगा के घाटों पर व्यवस्थित व स्थापित करते हुए वेंडिंग जोन के रूप में समाहित किया जाना न्याय संगत होगा उन्होंने कहा यदि शीघ्र ही नगर निगम प्रशासन द्वारा उचित मांगों पर विचार नहीं किया जाता है तो 24 नवंबर के उपरांत नगर निगम प्रांगण मेंअनिश्चितकालीन धरने प्रदर्शन किए जाएंगे और उत्तराखंड नगरीय फेरी नीति नियमावली की उपेक्षा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
गंगा के घाटों पर वेंडिंग जोन के रूप में व्यवस्थित व स्थापित किए जाने की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करते प्रदर्शनकारियों में कामिनी मिश्रा, बबीता देवी ,सीमा देवी, इंदिरा, पुष्पा दास ,सुमित्रा देवी, मंजू पाल, सुनीता चौहान, आशा देवी, सुमन गुप्ता ,लालचंद, पवन, विजय कुमार, मोहनलाल, ओमप्रकाश भाटिया, मनीष शर्मा, श्याम कुमार आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।