चाइनीज डोर को पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाए

दीपक मिश्रा

 

डॉ मनु शिवपुरी ब्रांड एंबेसडर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ने कहा कि हमारे द्वारा दिए गए पत्र “चाइनीज डोर को हमारे हरिद्वार में पूर्णतः प्रतिबंधित” की जाए। यह डोर एक जानलेवा हथियार है।वा इसे बेचते हुए या इस्तेमाल करते हुए पकड़े जाने पर एक लाख का जुर्माना हो। इस विषय पर माननीय डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट DM Sir से p द्वारा प्रतिक्रिया प्राप्त हुई। हमे बहुत खुशी है कि प्रयास आरंभ किया गया।मैं एवम् मेरी सम्पूर्ण टीम डीएम #dheerajgabriyal Sir का बहुत बहुत धन्यवाद करती है।समय से पूर्व जागरूकता पर ही लाभ संभव है। मनु शिवपुरी द्वारा अपील की गई कि आप सभी भी चाइनीज डोर का बहिष्कार करने में सहयोग प्रदान करें। अभी तक यह कई लोगो की जान ले चुकी है। और अनगिनत पक्षियों के लिए प्राण घातक बन चुकी है। कई लोग डोर द्वारा शिकार होने से अपनी सतर्कता से ही आए दिन बचे हैं। इसे हमे अपने क्षेत्र से प्रतिबंधित कर फिर स्मपूर्ण प्रदेश, प्रतिबंधितएवम् सम्पूर्ण देश में प्रतिबंधित कर देना चाहिए। मन की आवाज फाउंडेशन की सम्पूर्ण टीम वा अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन की सम्पूर्ण टीम के सदस्य इस मिशन पर बहुत जोर प्रतिबंधितशोर से प्रयास कर रहे हैं।जिला अध्यक्ष संजीव बालियान ने कहा की हमे सफलता अवश्य मिलेगी। अधिवक्ता अर्क शर्मा ने कहा कि हम इस विषय के साथ कुछ अन्य विषय को भी साथ लेकर चल रहे हैं। अधिवक्ता पुनीत कंसल ने कहा कानून के द्वारा हम इस घातक हथियार को मानव वा पशु पक्षियों की सुरक्षा हेतु अवश्य रोक सकेंगे। पंडित दिव्याश ने कहा की जागरूकता वही सही है जो उचित समय पर निर्णय हो।सभी ने माननीय डीएम सर
का बहुत बहुत धन्यवाद किया ।मन की आवाज फाउंडेशन ब अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन उत्तराखंड इस विषय पर मिलकर कार्य करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *