श्रद्धांजलि अर्पित की

दीपक मिश्रा 

 

शिवालिकनगर में रानीपुर विधानसभा कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने देश के महान नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कर उनकी जयंती को अंत्योदय दिवस के रूप में मनाया।
कार्यक्रम में रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने श्रध्दांजलि देते हुए कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय को भारत में गरीब-दलितों की आवाज भी कहा गया है। उनका सपना था कि देश की  हर जन कल्याणकारी योजना का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उनके विचारो की प्रेरणा से ही भाजपा सरकार
समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के लिए योजनाएं बना रही है। देश के लिए दिए गए उनके योगदान के उपलक्ष्य में उनकी जयंती को अंत्योदय दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजय सहगल ने कहा कि
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की ओर से दिया गया एकात्म भारत का विचार आज भी देश में काफी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा था कि भारत में रहने वाला और इसके प्रति ममत्व की भावना रखने वाला मानव समूह एक जन हैं। उनकी जीवन प्रणाली, कला, साहित्य, दर्शन सब भारतीय संस्कृति है। इसलिए भारतीय राष्ट्रवाद का आधार यह संस्कृति है। इस संस्कृति में निष्ठा रहे तभी भारत एकात्म रहेगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता अतुल वशिष्ठ, मंडल महामंत्री संदीप राठी,
कार्यक्रम संयोजक मंडल उपाध्यक्ष अशोक चौहान, सहसंयोजक मंत्री दीपक नेगी,जिला कार्यकारिणी सदस्य अमरीश शर्मा,मोर्चा महामंत्री पवनदीप,उपाध्यक्ष आदित्य गिरी,मंडल मंत्री अशोक शर्मा,पवन सैनी,सभासद अशोक मेहता,गरिमा सिंह,मंजू नौटियाल, पंकज चौहान, विक्रम पुंडीर,पंकज चौहा,अनुज शर्मा,रामपाल रावत, सुरेश कुमार,बलराम नौटियाल, शेखर गहलोत, सहित अनेक कार्यकर्ता
उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *