दीपक मिश्रा
आज 6 सितंबर 2026, प्रथम रविवार को स्वतंत्रता सेनानी स्मृति स्तंभ, अपर रोड, हरिद्वार पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी समिति, जनपद हरिद्वार द्वारा स्वतंत्रता सेनानी पूर्वजों की स्मृति में श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ। तत्पश्चात सभी सेनानी उत्तराधिकारियों ने स्मृति स्तंभ पर पुष्प अर्पित कर अपने स्वतंत्रता सेनानी पूर्वजों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके त्याग, संघर्ष एवं देश के प्रति समर्पण को नमन किया।
इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी एवं सेनानी उत्तराधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें मुरली मनोहर, बालकिशन कोरी, करण राणा, सत्येंद्र बिष्ट, तरुण बेरी, मुकेश त्यागी, विकास कंबोज, राजन कौशिक, खेमपाल सिंह, कृष्णपाल सिंह, प्रतिभा रोहिल्ला, विजयलक्ष्मी शर्मा, रीता गुलाटी, सुनीता त्यागी, राकेश कुमार, डॉ. अरविंद शर्मा, आशु सिंह, अमन गर्ग, ऋषि त्यागी, सर्वजीत, सोनू एवं बंटी शामिल रहे।
सभी उपस्थित सदस्यों ने संकल्प लिया कि स्वतंत्रता सेनानी पूर्वजों की गौरवशाली विरासत, उनके त्याग और देशभक्ति की भावना को आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने का कार्य निरंतर जारी रखा जाएगा।
स्वतंत्रता सेनानी अमर रहें।
भारत माता की जय। 🇮🇳🙏