दीपक मिश्रा
पानी, बिजली की बढ़ी हुई दरें वापस ले उत्तराखंड सरकार- डॉ चौहान, । आज शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर की बैठक समिति कार्यालय पर अध्यक्ष डा के पी एस चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सरकार द्वारा हाल ही में बिजली तथा पानी के बिलों में की गयी बढ़ोतरी का विरोध किया गया तथा धामी सरकार से इसको तुरंत वापस लेने की मांग की गई । अगर बढ़ी दरें वापस नहीं ली गई तो सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जायेगा।
बैठक में सर्वसम्मति से यह भी प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार से मांग की गयी है कि जब देश में अल्पसंख्यक आयोग, पिछड़ा वर्ग आयोग, अनुसूचित जाति जनजाति आयोग गठित किये गये है तो सवर्णो के लिए भी सवर्ण आयोग बनाया जाये। साथ ही यूजीसी एक्ट में जोडे गए अतिरिक्त नियमों को तुरंत हटाया जाये । यह भी मांग की गयी है कि देश में आरक्षण व्यवस्था आर्थिक आधार पर करने के प्रावधान किये जाए ।
बैठक में सतीश चौहान, एडवोकेट कुशल पाल सिंह चौहान, दीपक चौहान, अविनेश कौशिक, सतपाल दीवान, विनीत चौहान, रामनाथ पटवारी, नवीन चौहान, छोटे लाल शर्मा, कविता गुप्ता, आदि उपस्थित रहे।