दीपक मिश्रा
भाजपा शिवालिक नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर भ्रष्टाचारी कांग्रेस पार्टी व भ्रष्टाचार में लिप्त कांग्रेस के सांसद धीरज साहू का पुतला दहन कर जोरदार नारेबाजी की। शिवालिक नगर मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने शुरू से ही देश को लूटने का काम किया है और देश को खोखला करने का कार्य किया है कांग्रेस पार्टी और उनके नेताओं के द्वारा किए गए भ्रष्टाचार जनता के सामने अब खुलकर आ रहे हैं कांग्रेस के सांसद साहू के ठिकानों पर आयकर विभाग द्वारा की गई छापेमारी में 300 करोड़ नगद रूपये बरामद किए गए और अभी भी छापेमारी जारी है जनता के पैसों से कांग्रेस के नेता गलत कार्य कर रहे हैं। अब देश की जनता इनके सारे काले कारनामे जान चुकी है और देश में कांग्रेस का सफाया हो रहा है। आने वाले २०२४ के चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा और कांग्रेस शून्य पर सिमट जाएगी तथा देश में कांग्रेस समाप्त हो जाएगी। इस अवसर पर युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी गौरव गुजर, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अर्जुन चौहान, भानूप्रताप सिंह,युवा मोर्चा मंडल मीडिया प्रभारी विक्रम बहल, विजय पाल सिंह बिष्ट,अजय, अमन, मनोज, अर्जुन, संदीप, अंश, अंकुर सैनी,दीपक चौहान,दिनेश चंद्रा,अनिल सैनी, सूरज सैनी उपस्थित रहे।