दीपक मिश्रा
स्वास्थ्य विभाग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के विभागीय अधिकारी और कार्यालय ने शासन और महानिदेशालय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी के आदेशों को दिखाया ठेंगा,
उपनल कर्मचारियों ने अपनी मांग सामान कार्य सामान वेतन न दिए जाने को लेकर अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ को ज्ञापन देकर मांगा समर्थन और मांगो के निस्तारण हेतु कार्यवाही करने का किया अनुरोध।
चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष को उपनल कर्मचारियों ने ज्ञापन देकर मांगो के निस्तारण करवाने हेतु किया अनुरोध साथ ही से वार्ड आया के रूप में सामू , स्वा, केंद्र ज्वालापुर कार्य कर रही सुधा ने वेतन बढ़ाने की मांग की कर्मचारियों ने अपेक्षा की मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार महोदय से वार्ता कर समस्याओं का निराकरण कराएंगे।
प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा, जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार जिला मंत्री राकेश भंवर ने कहा कि उपनल कर्मचारियों को समान कार्य सामान वेतन का शासनादेश हो चुका है जिसमें महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा आदेश किए जाने के बाद भी कुछ सामू,स्वास्थ्य केंद्र अधिकारी, औरकार्यालय कर्मचारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी का आदेश मानने से इनकार कर आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं जो कि उपनल कर्मचारियों के हितों पर कुठाराघात है जबकि सामू0स्वा 0केंद्र बहादराबाद, नारसन में कर्मचारियों की दो माह का वेतन समान कार्य सामान वेतन दे दिया गया है किंतु अन्य स्वास्थ्य केंद्रों के विभागीय अधिकारी और कार्यालय के संबंधित कर्मचारी माननीय उच्च न्यायालय, शासन,महानिदेशालय के आदेशों को ठेंगा दिखाने का कार्य कर रहे हैं जल्द ही महानिदेशक, महोदया और मुख्य चिकित्सा अधिकारी से इस संबंध में वार्ता की जाएगी।
प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों के निस्तारण के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार को पत्र लिखकर दिया गया है ओर उसकी प्रति महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण देहरादून को भी दी गई है अभी जब कि 10वर्ष से ज्यादा कार्य करने वालों का वेतन अब ग्लोबल बजट से जारी होगा किंतु स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यालयों में कार्य करने वाले संबंधित कर्मचारी अभी भी इनका वेतन बिल उपनल से मंगा रहे हैं जो कि सरासर नियमों का उल्लंघन है जनवरी 2016वालों का वेतन ग्लोबल बजट से निकलेगा किंतु कार्यालय उन्हें परेशान कर रहा है और कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है बच्चों की फीस, राशनवाले, दूध वाले को देने के लिए रुपए नहीं है किंतु विभाग का दिल पसीज नहीं रहा है,जल्द मांगो का निस्तारण न होने पर उपनल कर्मचारियों द्वारा किए गए आंदोलन की अगुवाई प्रदेश संगठन करेगा जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व स्वास्थ्य विभाग का होगा।
ज्ञापन देने वालों में राय सिंह, केदार, विजय, सन्नी कुमार, अमित, साहिल, रोहित, जतिन, कुसुमपाल, संदीप, वीर सिंह अनुज, संगीता, संध्या, इत्यादि शामिल थे।