दीपक मिश्रा
लखनऊ-महामण्डलेश्वर रूपेन्द्र प्रकाश महाराज को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री आवास मे स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मानित किया
इस अवसर पर महामण्डलेश्वर रूपेन्द्र प्रकाश ने कहा की योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व मे उत्तर प्रदेश भय मुक्त प्रदेश बना है और राज्य ने उन्नति व विकास के मार्ग पर गति तेज़ कर दी है आज ये भी सौभाग्य है की आज भगवान राम के मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है जो की करोड़ो हिंदुओ का सपना रहा है हरिद्वार मे बाईस जनवरी को प्राचीन अवधूत मण्डल आश्रम मे भी भव्य दीपावली मनाई जाएगी और भगवान राम का घर वापसी पर ज़ोरदार स्वागत किया जाएगा पाच सौ साल के लम्बे संघर्ष के बाद ये सपना साकार हुआ है
मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा की संतो की कठिन तपस्या और कार सेवको के बलिदान को व्यर्थ नही जाने दिया गया और आज भगवान राम अपने घर वापस आने जा रहे है बईस जनवरी देश और हिन्दूओ के लिए गौरव का दिन होगा पूरा देश उस दिन अपने अपने घर को सज़ा कर दीपावली। मनाएगा और पूरा देश राममय हो जाएगा उन्होंने कहा की मोदी के नेतृत्व मे देश का हर सपना पूरा होगा योगी ने कहा की भगवान राम एक आदर्श पर चल कर हम अपना जीवन सफल बना सकते है और ये देश राम का है सैकडो सालो तक कुछ धर्म विरोधी ताकतो ने ये पाप किया है जो आज भी विरोध ही कर रहे है देश की जनता उनको कभी माफ़ नही करेगी