दुनिया का सबसे बड़ा कवि सम्मेलन बुलंदी संस्था द्वारा आयोजित हो

दीपक मिश्रा

 दुनिया का सबसे बड़ा कवि सम्मेलन बुलंदी संस्था द्वारा आयोजित हो रहा है। 10 जनवरी 2024 से विश्व हिंदी दिवस के उपदुनिया का सबसे बड़ा कवि सम्मेलन बुलंदी संस्था द्वारा आयोजित होलक्ष्य में अनवरत 16 जनवरी 2024 तक हिंदी की वैश्विक यात्रा बुलंदी पर हिंदी नामक इस वर्चुअल कवि सम्मेलन को हार्वर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड लंदन द्वारा विश्व रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा। उक्त आयोजन में हरिद्वार शहर के शिक्षक श्री विनोद प्रसाद उनियाल, शिवलोक कॉलोनी को भी काव्य पाठ हेतु निमंत्रण संस्था के संस्थापक अंतरराष्ट्रीय कवि श्री बादल बाजपुरी एवं संरक्षक अंतरराष्ट्रीय कवि श्री पंकज प्रकाश द्वारा आमंत्रित किया गया है। बुलंदी संस्था वर्ष 2021 और 2022 में 207 घंटे और 400 घंटे अनवरत वर्चुअल कवि सम्मेलन आयोजित करवाकर दो बार वर्ल्ड रिकार्ड बना चुकी है। जिसको इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया है। बुलंदी संस्था उत्तराखंड के बाजपुर जनपद उधम सिंह नगर से संचालित होती है, जिसका उद्देश्य नवोदित कवियों को मंच प्रदान करना है और इसके लिए संस्था निस्वार्थ भाव से कार्य कर रही है बहुत ही कम समय में बड़े-बड़े आयोजन आयोजित करवाकर बुलंदी संस्था ने अपने नाम को सार्थक कर दिया है। संस्था का यह तीसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड साहित्य जगत की सुर्खियों में बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *