अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए न्याय यात्रा निकाली

दीपक मिश्रा

जिला महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा कनखल ब्लॉक में कनखल चौक बाजार से देश रक्षक तिराहे तक अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए न्याय यात्रा निकाली गई।
न्याय यात्रा को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी और कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि पूरे देश में राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली जा रही है जिसके तत्वावधान में उत्तराखंड में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा अंकिता भण्डारी को न्याय दो यात्रा निकाली जा रही है जिसमें मुख्य रूप से सत्ता धारी दल भाजपा से जुड़े नेता की गिरफ्तारी को लेकर लगातार संघर्ष जारी रहेगा,
न्याय यात्रा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रामयश सिंह और वरिष्ठ नेता राजबीर सिंह ने कहा कि अंकिता की माताजी के कथन से साफ है भाजपा वीआईपी को संरक्षण दे रही है जिसके खिलाफ कांग्रेस जनजागरण जारी रहेगा,
युवा नेता वरुण बालियान और पूर्व अध्यक्ष नितिन तेश्वर ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय नही मिलने से इस बात की पुष्टी होती है कि भाजपा की सरकार प्रदेश में महिलाओं के प्रति गंभीर नहीं है, न्याय यात्रा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस अंजू मिश्रा और महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी ने कहा एक ओर सरकार महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का सपना दिखा रही है और दूसरी ओर उत्तराखंड में महिलाओं पर अत्याचार रुकने का नाम नही ले रहा है।
न्याय यात्रा को संबोधित करते हुए पूर्व सभासद अशोक शर्मा और वरिष्ठ नेता सुंदर मनवाल ने कहा कि भाजपा सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं है और उनके सम्मान को लगातार ठेस पहुंचाई जा रही है इसके खिलाफ कांग्रेस लगातार संघर्षरत है,
पार्षद राजीव भार्गव और पूर्व पार्षद उपेन्द्र कुमार ने कहा कि एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार 1 साल में 933 महिलाओं के साथ दुराचार 763 महिलाओं के अपहरण की घटनाएं यह साबित करती हैं की उत्तराखंड जैसे छोटे राज्य में भी कितनी बड़ी मात्रा में महिलाओं पर अत्याचार किया जा रहा है,
वरिष्ठ नेता विजय प्रजापति और पूर्व प्रधान दिनेश वालिया ने कहा कि भाजपा राज में बेटियों के लिए माहौल असुरक्षित है और उनके खिलाफ होने वाले अपराधों में भाजपा के नेताओं का शामिल होना अत्यंत निंदनीय है जिसकी कितनी भी भर्त्सना की जाए कम है
पार्षद उदयवीर सिंह चौहान और वरिष्ठ नेता मनोज सैनी ने कहा कि उत्तराखंड में महिलाओं के साथ अत्याचार में महिलाओं पर हो रहे अपराधों में भाजपा नेताओं का शामिल होना बहुत ही घिनौना और भाजपा नेताओं की महिलाओं के प्रति मानसिकता को दर्शाता है,
श्रमिक नेता विकास सिंह और बीएस तेजियान ने कहा कि पिछले दो-तीन सालों में महिलाओं के प्रति बड़े अपराधों से नौजवान आक्रोशित है और आने वाले लोकसभा और निकाय चुनाव में भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देंगे,

  • न्याय यात्रा में मुख्य रूप से ब्लाॅक अध्यक्ष विकास चंद्रा, करतार सिंह खारी,शशि झा, नलिनी दीक्षित, बिंदु शर्मा, दीपाली त्यागी,समर्थ अग्रवाल,नितिन यादव, ओम पहलवान, करण सिंह राणा, तरुण व्यास, धनीराम शर्मा, अरूण राघव,नवीन सैंस, मनीष गुप्ता, सचिन पालीवाल, कामेश्वर यादव,त्रिपाल शर्मा, वीरेंद्र भारद्वाज, मनोज जाटव, दीपक गौनियाल, नरेश सेमवाल, सागर बत्रा, मोहित त्यागी, सोनू शर्मा आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *