दीपक मिश्रा
हरिद्वार। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष करण मल्होत्रा ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की है। नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए उन्होंने पदाधिकारियों से समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
घोषित पदाधिकारियों में डॉ॰ संदीप कपूर को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी तथा राकेश मल्होत्रा को प्रदेश संस्कृति मंत्री तथा देहरादून जिला प्रभारी एवं श्रीमती अन्नू कक्कड़ को प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री का दायित्व दिया गया।
इसी क्रम में जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने जिले की टीम का पुनर्गठन करते हुए रवि ढींगरा एवं देवेंद्र चावला को जिला संयोजक की जिम्मेदारी दी है। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि नई टीम के गठन से महासभा की गतिविधियों को और गति मिलेगी तथा समाज के लोगों को संगठन से जोड़ने का अभियान तेज किया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष करण मल्होत्रा ने कहा कि उत्तरांचल पंजाबी महासभा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर कार्य कर रही है। नई जिम्मेदारियां संगठन के प्रति सक्रियता, समर्पण और समाजसेवा की भावना को देखते हुए दी गई हैं। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने की अपेक्षा जताई।
जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा कि जिला टीम के पुनर्गठन का उद्देश्य संगठन की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक मजबूत करना है। उन्होंने नवनियुक्त जिला संयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी मिलकर समाजहित में बेहतर कार्य करेंगे
जिला महामंत्री प्रदीप कालरा एवं राम अरोड़ा ने भी सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई टीम के सहयोग से संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से राजू ओबेरॉय, विक्की तनेजा, नारायण आहूजा, नागेश वर्मा, पूर्व पार्षद श्रीमती रेनू अरोड़ा, प्रेमपाल, दीपक अरोड़ा, ओम पाहवा, मनमोहन चोपड़ा, प्रदीप सेठी,, पवन बाटला, राजीव कटारिया आदि मुख्य रूप से थे।