गेट-जेम परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों को किया जागरूक

गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के गणित एवं सांख्यिकी विभाग, मुख्य परिसर एव कन्या गुरुकुल हरिद्वार में बी.एस-सी.,एम.एस-सी. एव बी.टेक के विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं करियर मार्गदर्शन के उद्देश्य से गेट एवं जेम की परीक्षाओं की तैयारी हेतु जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया। विभागाध्यक्ष प्रो0 सीमा शर्मा ने विद्यार्थियों को गेट एवं जेम परीक्षाओं से संबंधित महत्वपूर्ण एवं उपयोगी जानकारी देने हेतु भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की से आये प्रो० निखिल धवन एवं प्रो० पी० सुमति का स्वागत किया।

छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रो० निखिल धवन एवं प्रो० पी० सुमति ने कहा कि एकाग्र मन से अध्ययन कर हम अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर हो सकते है| उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में अपने विषय विशेष के साथ साथ हमें उसके विभिन्न तकनीकी पहलुओं का भी गहनता से अध्ययन करना चाहिए| इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला|

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को गेट एवं जेम परीक्षाओं के स्वरूप, पात्रता, परीक्षा प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियों, प्रश्न-पत्र के प्रारूप तथा परीक्षा के पश्चात उपलब्ध उच्च शिक्षा एवं करियर के अवसरों के प्रति जागरूक करना था। दोनों विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को बताया कि ये परीक्षाएं कब प्रारंभ हुई, इनके आयोजन का उद्देश्य क्या है तथा वर्तमान समय में इनकी शैक्षणिक एवं व्यावसायिक उपयोगिता किस प्रकार बढ़ी है। व्याख्यान के दौरान विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि गेट एवं जेम परीक्षाओं के लिए कौन-कौन से अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, उनकी पात्रता क्या है तथा परीक्षा के लिए आवेदन एवं तैयारी करते समय किन महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना चाहिए। कार्यक्रम में गेट एवं जेम परीक्षाओं के माध्यम से उपलब्ध उच्च शिक्षा, शोध एवं रोजगार के अवसरों पर विशेष चर्चा की|

कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर हरेंद्र कुमार द्वारा किया गया तथा डॉ अजेंद्र कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया | इस अवसर पर डॉ निधि हांडा, डॉ ऋतु अरोरा, डॉ सगराम वर्मा, डॉ ममता, डॉ सुषमा, दिग्विजय एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *