कुंभ मेले की भव्यता के लिए स्थानीय प्रतिभाओं को मिले उचित मंच, तभी आयोजन होगा सफल – prabhatsahara.com

कुंभ मेले की भव्यता के लिए स्थानीय प्रतिभाओं को मिले उचित मंच, तभी आयोजन होगा सफल

दीपक मिश्रा

15 नवंबर 2026

” अर्ध कुम्भ मेले की तैयारियों में तेजी लाने की आवश्यकता है। मेले के आयोजन में स्थानीय साहित्यकारों, पत्रकारों,चित्रकारों, एवं रंगकर्मियों की भूमिका/सहभागिता/प्रतिभागिता सुनिश्चित हो।” – डॉ० अशोक गिरि

इस कुम्भ मेले को शासन, प्रशासन तथा साधु समाज का अथक प्रयास है, कि यह मेला दिव्य एवं भव्य हो। हरिद्वार के जनता की भी यही हार्दिक इच्छा है। परन्तु किसी आयोजन की पूर्ण सफलता तब ही सम्भव, जब आयोजक या संयोजक तैयारियों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करे तथा स्थानीय स्तर की प्रतिभाओं को उचित स्थान दे। क्योंकि स्थानीय व्यक्ति आयोजन क्षेत्र की भौगोलिक, सामाजिक,धार्मिक एवं सांस्कृतिक इत्यादि स्थितियों से भलीभाँति परिचित होता है। हरिद्वार में धार्मिक,साहित्यिक, सामाजिक,सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक इत्यादि प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। केवल आवश्यकता है,शासन – प्रशासन द्वारा उन्हें उचित मंच प्रदान करने की ।

सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के पण्डाल में स्थानीय व राष्ट्रीय समाचार पत्रों,स्थानीय पत्रिकाओं, स्थानीय साहित्यकारों की पुस्तकों तथा चित्रकारों के चित्रों की प्रदर्शनी भी लगनी चाहिए। – डॉ० अशोक गिरि (स्वतन्त्र पत्रकार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *