दीपक मिश्रा
15 नवंबर 2026
हरिद्वार-15 नवम्बर 2026 फिटनेस जीवन की सक्रियता का प्रमाण है। प्रतिदिन साईकिल चलाना व्यक्ति की लाईफ-लाईन बनता जा रहा है। फिटनेस के इसी मंत्र ने साईकिल के स्वरूप मे अनेक बदलाव का अनुभव लेकर अति आधुनिक समाज मे पुनः अपना स्थान प्राप्त करके स्वस्थ्य एवं स्वस्थ्य जीवन की संकल्पना को सिद्व किया है। गुरुकुल कांगडी समविश्वविद्यालय, हरिद्वार मे भारत सरकार के उपक्रम भारतीय विश्वविद्यालय संघ, नई दिल्ली तथा स्पोटर्स आथॉरटी ऑफ इण्डिया के संयुक्त निर्देशन मे संडे ऑन साईकिल अभियान तथा फिट इण्डिया के 98वे संस्करण के अवसर पर शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के तत्वावधान मे साईकिल अभियान का शुभारम्भ दयानंद स्टेडियम से आरम्भ हुआ। योग एवं शारीरिक शिक्षा संकाय के डीन प्रो0 नवनीत तथा प्रो0 विपुल शर्मा ने साईकिल अभियान को ओम ध्वज के साथ रवाना किया। समविश्वविद्यालय कुलपति प्रो0 प्रतिभा मेहता लूथरा एवं कुलसचिव प्रो0 सत्यदेव निगमालंकार, आई0क्यू0ए0सी0 डायरेक्टर प्रो0 पंकज मदान, उपकुलसचिव डॉ0 श्वेतांक आर्य ने साईकिल अभियान के प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनायें प्रेषित की। स्पोटर्स ऑथारिटी ऑफ इण्डिया की ओर से शशांक सिंह ने सभी को बधाई एवं स्वस्थ्य जीवन की मंगलकामनायें प्रेषित की।
साईकिल अभियान मे विश्वविद्यालय के शिक्षक, छात्र, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी सहित 112 व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया। साईकिल अभियान मे प्रतिभागियों ने दयानंद स्टेडियम से साईकिल अभियान मे हिस्सा लेते हुये सिंहद्वार चौक -शंकराचार्य चौक से भीमगोडा होते हुये पाखण्ड खण्डनी पताका स्थल वैदिक मोहन आश्रम-सर्वानन्द घाट पर वैदिक परम्परानुसार उदबोधन के साथ सम्पन्न हुआ। महर्षि दयानंद के जीवन के अनेक संस्मरणों पर डॉ0 भारत वेदालंकार ने प्रतिभागियों को वैदिक उदबोधन प्रदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये प्रो0 नवनीत ने कहॉ कि स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील रहने तथा प्रतिदिन कुछ समय साईकिल संचालन से शारीरिक सक्रियता मे वृद्वि करने मे मदद मिलती है। विशिष्ट अतिथि प्रो0 विपुल कुमार शर्मा ने कहॉ कि साईकिल व्यक्ति की आर्थिक मदद से लकर स्वास्थ्य सन्तुलन मे अग्रणी रही है। भारत की ग्रामीण एवं सामाजिक पृष्ठभूमि ने साईकिल का विशिष्ट स्थान रहा है। कार्यक्रम के समन्वयक एवं शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के प्रभारी डॉ0 शिवकुमार चौहान ने कार्यक्रम का संचालन करते हुये कहॉ कि स्वास्थ्य से लेकर स्वस्थ्य परम्परा एवं विरासत के सम्मान का प्रतीक बनी साईकिल अति आधुनिक समय मे व्यक्ति की लाईफ-लाईन बनती जा रही है। साईकिल एक सवारी, कई प्रभाव एवं अनगिनत मुस्कानें की अपनी आधारभूत आवश्यकताओं से महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त किये हुये है। प्रतिदिन साईकिल संचालन जीवन की विशिष्ट गतिविधि का हिस्सा बन गई है। कार्यक्रम के संयोजक डा0 अनुज कुमार एवं डॉ0 प्रणवीर सिंह एवं सहसंयोजक डॉ0 प्रदीप कुमार ने प्रतिभागियों के रिफ्रेश्मेंट की व्यवस्था की। बताया कि रिफ्रेंशमेंट स्पोटर्स आथॉरिटी ऑफ इण्डिया के सहयोग से प्रदान किया गया है। जिसमे जूस, चॉकलेट, बिस्किट, पानी की बोतल, केले तथा वेफर्स सम्मिलित रहे। कन्या गुरूकुल हरिद्वार परिसर मे भी छात्राओं ने साईकिल अभियान मे डॉ0 बिन्दु मलिक की सक्रिय सहभागिता से प्रतिभाग किया। कन्या गुरूकुल प्रभारी प्रो0 बिन्दु अरोडा ने अभियान को झंडी दिखाकर रवाना किया। शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों एवं छात्रों मे डॉ0 अजय मलिक, डॉ0 अजेन्द्र कुमार, डॉ0 कपिल मिश्रा, सुनील कुमार, वीरेन्द्र पटवाल, कुलभूषण शर्मा, मनोज कुमार, जीवन, कुलदीप रतूडी, प्रतीक अग्रवाल, कुलदीप, राजेन्द्र सिंह सहित छात्रों मे आर्यन, शंशांक गौतम, रक्षित चौहान, अमन सागर, ़ऋतिक चन्द्रा, आशीष कुमार, हितिक चन्द्रा, कपिल कुमार, कमल यादव, निशान्त खडका, विशाल स्वामी, अभिषेक कुमार, सूरज कुमार, अनिकेत, आर्यन प्रसाद, धैर्य चौहान, हर्षप्रीत सिंह, हषिकेश तिवारी, आर्यन सैनी, प्रिंस कुमार, पुनित, देव चौधरी, भा0ज0पा0 उपाध्यक्ष आशु चौधरी, डॉ0 विक्रम सिंह, वेद प्रकाश थापा, सुशील कुमार एवं कन्या गुरूकुल हरिद्वार की छात्राओं मे अनीषा, दिव्या बिष्ट, काजल, कनिका, प्रगति, राशि, अवन्तिका, हिमांशी, स्वाति, निकुंज, छवि पंवार, मुस्कान, जैस्मिन, दीक्षा नेगी, प्रांजल, अंशिका लिजा, सिमरन, दिव्यांशी आदि छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर डॉ0 इन्दु गौतम, रेशुका भारद्वाज सहित परिसर की शिक्षकेत्तर महिलायें उपस्थित रही।