मंत्रियों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जाँच की माँग ( पुराने रानीपुर मोड़ पर कांग्रेस ने जुटाए हस्ताक्षर) – prabhatsahara.com

मंत्रियों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जाँच की माँग ( पुराने रानीपुर मोड़ पर कांग्रेस ने जुटाए हस्ताक्षर)

दीपक मिश्रा

15 नवंबर 2026

धामी सरकार और मंत्रियों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की निष्पक्ष जाँच की माँग, पुराने रानीपुर मोड़ पर कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

हरिद्वार, 15 नवंबर 2026। ज़िला महानगर कांग्रेस कमेटी, हरिद्वार की ओर से आज आर्यनगर ब्लॉक के अंतर्गत पुराने रानीपुर मोड़ पर धामी सरकार और उसके मंत्रियों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोगों के बीच सरकार की जवाबदेही का सवाल उठाया और निष्पक्ष जाँच की माँग के समर्थन में हस्ताक्षर जुटाए।

हस्ताक्षर अभियान को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि जब सवाल सरकारी धन के इस्तेमाल और मंत्रियों की भूमिका पर सवाल उठ रहे हों, तब मुख्यमंत्री की ज़िम्मेदारी है कि वे प्रदेश की जनता के सामने तथ्यों के साथ जवाब दें,

हस्ताक्षर अभियान को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संतोष चौहान और ब्लॉक अध्यक्ष आर्यनगर रचना शर्मा

ने कहा, “मुख्यमंत्री धामी जी हर मंच से भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं। आज हरिद्वार से हमारा उनसे सीधा सवाल है कि अपनी ही सरकार के मंत्रियों पर उठ रहे सवालों की स्वतंत्र जाँच कराने के लिए वे तैयार हैं या नहीं? मुख्यमंत्री जाँच की समयसीमा घोषित करें और उसके निष्कर्ष जनता के सामने रखने का भरोसा दें। जिस जनता के पैसे से सरकार चलती है, उसे अपने हर रुपये का हिसाब माँगने का अधिकार है”,

हस्ताक्षर अभियान को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता राजबीर सिंह और युवा नेता वरुण बालियान ने कहा कि हरिद्वार का नागरिक इस सवाल को अपने रोज़मर्रा के अनुभव से देखता है। उसके मोहल्ले में सड़क बनती है, पेयजल लाइन बिछती है या नाले की मरम्मत होती है तो उसे आसानी से मालूम होना चाहिए कि काम के लिए कितनी धनराशि स्वीकृत हुई, ठेका किसे मिला, गुणवत्ता की जाँच किसने की और कितना भुगतान हुआ,

हस्ताक्षर अभियान को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा और प्रदेश सचिव संजय सैनी ने कहा, “भाजपा के मंत्री शिलान्यास के पत्थर पर अपना नाम बड़े अक्षरों में लिखवाते हैं। उसी काम का खर्च और उसकी गुणवत्ता जाँच की रिपोर्ट भी जनता को उतनी ही आसानी से क्यों नहीं मिलती? सरकार विकास का श्रेय लेती है तो उसे खर्च का हिसाब देने की ज़िम्मेदारी भी उठानी होगी”,

हस्ताक्षर अभियान को संबोधित करते हुए पार्षद विवेक भूषण विक्की और ब्लॉक अध्यक्ष कनखल हिमांशु राजपूत ने कहा कि भ्रष्टाचार की शिकायत पर कार्रवाई की पूरी प्रक्रिया जनता को दिखाई देनी चाहिए। शिकायत किस अधिकारी को सौंपी गई, जाँच कब तक पूरी होगी और निष्कर्षों पर क्या कार्रवाई हुई, इन सवालों के जवाब सार्वजनिक करना सरकार के हाथ में है,

हस्ताक्षर अभियान को संबोधित करते हुए यूथ कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष कैश खुराना और पूर्व सभासद अशोक शर्मा

ने कहा, “भाजपा नेतृत्व विपक्ष से सवाल पूछने में जितनी तत्परता दिखाता है, उतनी ही तत्परता अपने मंत्रियों से जवाब माँगने में भी दिखाए,

हस्ताक्षर अभियान को संबोधित करते हुए यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष यश शर्मा और यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विवेक जागरिया ने कहा यदि किसी मंत्री के विभाग पर आरोप है तो जाँच ऐसी हो जिस पर उस विभाग या संबंधित मंत्री का कोई दबाव न हो, जहाँ गड़बड़ी प्रमाणित हो, वहाँ कार्रवाई पद और राजनीतिक प्रभाव देखे बिना हो”,

हस्ताक्षर अभियान को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस उपाध्यक्ष अंजू द्विवेदी और बीएस तेजियान ने कहा कि पुराने रानीपुर मोड़ पर हस्ताक्षर अभियान चलाने का उद्देश्य लोगों को इस माँग से सीधे जोड़ना है,साथ ही कहा कि सरकारी धन की निगरानी में स्थानीय नागरिकों की भागीदारी तभी सार्थक होगी जब उन्हें अपने क्षेत्र के कार्यों का विवरण सरल भाषा में उपलब्ध हो और शिकायत दर्ज कराने के बाद उसकी प्रगति जानने का भी अधिकार मिले।

ज़िला महानगर कांग्रेस कमेटी ने मुख्यमंत्री से माँग की कि वे मंत्रियों पर लगे आरोपों की निष्पक्ष और समयबद्ध जाँच कराएँ, जाँच रिपोर्ट सार्वजनिक करें और दोष सिद्ध होने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें।

हस्ताक्षर अभियान में मुख्य रूप से पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार, पूर्व अध्यक्ष यूथ कांग्रेस नितिन तेश्वर, पूर्व अध्यक्ष यूथ कांग्रेस विशाल प्रधान,महानगर कांग्रेस महासचिव आरिफ पीरजी, पूर्व नगर अध्यक्ष ज्वालापुर अंकित चौहान,वरिष्ठ नेता सोम त्यागी,सरिता शर्मा, महानगर कांग्रेस सोशल मीडिया अध्यक्ष अरूण चौहान, महानगर कांग्रेस महासचिव शादाब ख़ान,सोनू शर्मा,बन्नी ठाकुर आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *