शिवडेल स्कूल में पांचवीं सीनियर जिला बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आगाज – prabhatsahara.com

शिवडेल स्कूल में पांचवीं सीनियर जिला बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आगाज

दीपक मिश्रा

15 नवंबर 2026

पांचवी सीनियर जिला बास्केटबॉल चैंपियनशिप बालक एवं बालिका वर्ग का आयोजन जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव संजय चौहान ने बताया कि पांचवी जिला बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन शिव डेल स्कूल BHEL सेक्टर 1 में किया जा रहा है जिसमें पूरे जिले की महिला एवं पुरुष वर्ग की बास्केटबॉल की टीम में भाग ले रही हैं प्रतियोगिता का समापन कल सोमवार को किया जाएगा आज की कार्यक्रम का उद्घाटन दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री नवीन पंत जी ने बास्केट में बाल डालकर किया उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलने से शरीर में मन शुद्ध होता है और इससे शारीरिक व मानसिक क्षमता भी बढ़ती है एकाग्रता भी बढ़ती है और शरीर रोगों से मुक्त होता है इसीलिए सभी को कोई ना कोई खेल खेलना चाहिए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आज खेलों में अपनी अलग पहचान बना रहा है उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जो खिलाड़ी यहां पर खेल रहे हैं उन्हीं में से कुछ खिलाड़ी आने वाले समय में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश व राष्ट्र का गौरव बढ़ाएंगे उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चल रही है जिसे खिलाड़ियों को अच्छी कोचिंग व खेल उपकरण मिल रहे हैं जिससे खिलाड़ी अपनी प्रतिभाओं को दिख रहे हैं उसके लिए उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री को धन्यवाद प्रेषित किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि अनिल पुरी शिवदेल स्कूल के प्रधानाचार्य श्री पुनीत श्रीवास्तव भारतीय जनता पार्टी के जिला खेल संयोजक श्री योगेश शर्मा जी अमित शर्मा जी आलोक सिंह मनोरम शर्मा लक्ष्य शर्मा आकांक्षा इंद्रेश गॉड उपस्थित रहे बालक वर्ग का पहला मुकाबला DAVपब्लिक स्कूल और बीएमएल मुझेयल के बीच खेला गया जिसमें DAVपब्लिक स्कूल ने 34/20 से जीत दर्ज की बालिका वर्ग का पहला मुकाबल होमीज क्लब और एंबीशन क्लब के बीच खेला गया जिसमें होमीज क्लब ने 47/35 के अंतर से जीत दर्ज की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *