दत्तोपंत ठेंगड़ी जयंती पर भारतीय मजदूर संघ ने किया विचार गोष्ठी का आयोजन – prabhatsahara.com

दत्तोपंत ठेंगड़ी जयंती पर भारतीय मजदूर संघ ने किया विचार गोष्ठी का आयोजन

दीपक मिश्रा

15 नवंबर 2026

दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के विचार आज भी राष्ट्र एवं श्रमिक समाज के लिए प्रेरणास्रोत — भारतीय मज़दूर संघ

भारतीय मज़दूर संघ, जनपद हरिद्वार द्वारा संगठन के संस्थापक श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के जन्मोत्सव के अवसर भारतीय मज़दूर संघ कार्यालय, बीएचईएल हीप,में एक कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके राष्ट्रवादी श्रमिक चिंतन, संगठनात्मक आदर्शों एवं समाज जीवन में दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी जी ने भारतीय श्रमिक आंदोलन को एक विशिष्ट राष्ट्रवादी विचारधारा प्रदान की। उन्होंने श्रमिक हितों को राष्ट्रहित एवं उद्योगहित से जोड़ते हुए “राष्ट्र के हित में करेंगे काम, काम के लेंगे पूरे दाम” का प्रेरक मंत्र दिया। उनके विचारों में संघर्ष के साथ समन्वय तथा अधिकारों के साथ कर्तव्यों की भावना निहित है।

कार्यक्रम में भारतीय मज़दूर संघ की मूल भावना “राष्ट्रहित! उद्योगहित!! श्रमिकहित!!!” को केंद्र में रखते हुए सभी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के विचारों एवं आदर्शों को आत्मसात कर संगठित, जागरूक एवं राष्ट्रनिष्ठ श्रमिक आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य टंकार कौशल, जिला अध्यक्ष अतुल कुमार, जिला महामंत्री अनिल कुमार, उपाध्यक्ष संतोष कुमार एवं संगीता चौहान, प्रचार मंत्री शुभम कश्यप, हीप यूनियन के अध्यक्ष श्री मनमीत सिंह, फाउंड्री के अध्यक्ष श्री हरवंश, फाउंड्री के महामंत्री श्री पवन कुमार, जिला कार्यकारिणी सदस्य श्री अजीत सिंह राणा, श्री अमित थपलियाल, श्री योगेश यादव एवं श्रीमती गीता कश्यप सहित श्री पृथ्वी सिंह, श्री मुकुलेश रावत, श्री भूपेंद्र प्रसाद, श्री विजय लाल, श्री हेम चंद्र मेलकानी, श्री नवल पाठक एवं श्रीमती ममता सिंह उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के बताए मार्ग पर चलते हुए राष्ट्रहित, उद्योगहित एवं श्रमिकहित के लिए निरंतर कार्य करने तथा भारतीय मज़दूर संघ की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *