वोविनाम राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण सहित छह पदक जीते

दीपक मिश्रा 
हरिद्वार, 7 सितम्बर। जम्मू में 4 से 6 सितम्बर को आयोजित 15वीं राष्ट्रीय वोविनाम चैंपियनशिप में आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में आशिहारा के 8 खिलाड़ियों समेत उत्तराखंड से लगभग 110 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में देश के 27 राज्यों के लगभग 700 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। शानदार प्रदर्शन के चलते उत्तराखंड ने ऑल ओवर इंडिया में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अमित कुमार चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में आशिहारा के कुलश्रेष्ठ ने अंडर-17 के 54 किलो भार वर्ग में, शिवन्या कल्याण ने अंडर-10 के 24 किलो भार वर्ग तथा अजय शर्मा ने अंडर-17 के 88 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। निहाल शर्मा ने अंडर-17 के 50 किलो भार वर्ग और आर्या गुप्ता ने अंडर-10 के 21 किलो भार वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया। समृद्धि शर्मा ने अंडर-10 के 35 प्लस किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। उन्होंने बताया कि आरव भारद्वाज और देवांश कुमार ने भी शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अमित कुमार चौधरी ने बताया कि निहाल शर्मा, अजय शर्मा और कुलश्रेष्ठ का नवम्बर में कंबोडिया में होने वाली एशियन चैंपियनशिप के लिए हुआ है। अमित कुमार चौधरी ने कहा कि खिलाड़ियों की यह सफलता हरिद्वार और पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं प्रशिक्षकों को शानदार उपलब्धि के लिए बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *