भागीरथ जन कल्याण सेवा समिति ने मां दुर्गा की निकाली शोभायात्रा – prabhatsahara.com

भागीरथ जन कल्याण सेवा समिति ने मां दुर्गा की निकाली शोभायात्रा

दीपक मिश्रा

24 अक्टूबर 2026

भागीरथ जनकल्याण सेवा समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने सपरिवार उपस्थित रहकर भागीरथ महोत्सव मेला मे स्थापित मां दुर्गा का विसर्जन धूमधाम से शोभायात्रा निकालकर की।

भारी संख्या मे भक्तगण शामिल होकर मां दुर्गे को विदाई दी।

मां की गाड़ी को फूल माला से सजाया गया। भक्तगण पूरे रास्ते झूमते व गाते रहे।

पंडित शिवनारायण शर्मा जी ने विधि-विधान से पूजा पाठ कर विसर्जन की प्रक्रिया करवाई। समिती के अध्यक्ष मनोज यादव मुख्य यजमान रहे।

समिति के सचिव परमाल सिंह, उपाध्यक्ष तरुण शुक्ला, कोषाध्यक्ष प्रवीण बरदिया , सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजक संतोष साहू, रविंद्र यादव, राम चन्द्र यादव, विनोद शाक्या, राजीव शर्मा, आशीष शुक्ला, सुनील कुमार प्रजापति, हिमाशु सैनी, विजय शंकर चौबे, राकेश रोशन, मनोज मांझी, हरिकेश विश्वकर्मा, नवनीत, हरीश साहू , आदि उपस्थित रहे।

समिति के अध्यक्ष मनोज यादव ने बताया कि समिति के द्वारा नवरात्र मे मां दुर्गा की हरिद्वार मे सबसे बड़ी प्रतिमा की स्थापना मां का पूजन व गरबा का आयोजन एक महत्वपूर्ण कदम। अगले साल और भव्यता के साथ मां की स्थापना व गरबा का आयोजन किया जायेगा।

भागीरथ महोत्सव मेला मे आकर्षक झूले, विभिन्न सामानों की दुकाने, स्वादिष्ट व्यंजन आकर्षण का केंद्र।

समिति के सचिव परमाल सिंह जी ने हरिद्वार वासियों से मेले मे आने की अपील की।

सांस्कृतिक कार्यक्रम कें संयोजक ने बताया कि मेले मे बच्चो के प्रतिभा को निखारने के लिए भव्य सांस्कृतिक मंच बनाया गया है। सभी से अपील अपने बच्चो के प्रदर्शन के लिए संपर्क करे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *