जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा विधायक तिलकराज बेहड़ पर हमले के विरोध में हरिद्वार में जिला महानगर कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि किच्छा में कांग्रेस विधायक श्री तिलकराज बेहड़ पर हमले के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हमले के लिए भाजपा से जुड़े लोगों को जिम्मेदार ठहराते हुए घटना की कड़ी निंदा की और दोषियों के खिलाफ तत्काल कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर और प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संतोष चौहान ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में राजनीतिक गुंडागर्दी को बढ़ावा मिल रहा है और विपक्ष की आवाज़ को डराकर दबाने का प्रयास किया जा रहा है,
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता राजबीर सिंह और वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा ने कहा कि “जनता के निर्वाचित प्रतिनिधि पर हमला लोकतांत्रिक व्यवस्था और जनता के अधिकारों पर हमला है, कांग्रेस विधायक श्री तिलकराज बेहड़ के साथ हुई घटना बेहद निंदनीय है,
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता ओपी चौहान और एससी एसटी कांग्रेस जिलाध्यक्ष तीर्थ पाल रवि ने कहा कि भाजपा को स्पष्ट समझ लेना चाहिए कि कांग्रेस का कार्यकर्ता धमकियों और हमलों से डरकर पीछे हटने वाला नहीं है, हम जनता के सवाल उठाते रहेंगे और सत्ता के अहंकार के खिलाफ पूरी मजबूती से संघर्ष करेंगे,
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा और जिला महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव ने आरोप लगाया कि भाजपा जनता का विश्वास जीतने के बजाय गुंडई के दम पर चुनाव जीतना चाहती है, उन्होंने कहा, “लोकतंत्र में चुनाव जनता के विश्वास, विचारों और काम के आधार पर लड़े जाते हैं।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष अजय गिरी और ब्लॉक अध्यक्ष हिमांशु राजपूत ने कहा कि विपक्ष को डराना, जनप्रतिनिधियों पर हमला करना और भय का वातावरण बनाना लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश है, भाजपा की यह सोच प्रदेश की लोकतांत्रिक परंपराओं के लिए खतरा है।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पार्षद हिमांशु गुप्ता और पार्षद सोहित सेठी ने कहा कि उत्तराखंड किसी राजनीतिक दल की जागीर नहीं है, जहां सत्ता के विरोध में बोलने वालों को हिंसा से चुप करा दिया जाए,
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पार्षद विवेक भूषण विक्की और पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार ने कहा कि “भाजपा सरकार में कानून के राज की जगह गुंडों का राज होने का संदेश जा रहा है,जब एक विधायक की सुरक्षा पर ही सवाल खड़े हों, तब आम नागरिक खुद को सुरक्षित कैसे महसूस करेगा?
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पार्षद सुनील कुमार सिंह और यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया ने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक और जनप्रतिनिधि की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, मुख्यमंत्री बताएं कि विपक्ष के विधायक पर हमले की घटना में जवाबदेही कब तय होगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कब होगी?
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा और ब्लॉक अध्यक्ष रचना शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र विरोधी मानसिकता से ग्रस्त हैं और आने वाले 2027 विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड की जनता भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगी,
प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिला महानगर कांग्रेस महासचिव उज्जवल वालिया,वरिष्ठ नेता सीपी सिंह, बीएस तेजियान,सतेंद्र वर्मा, एमडी शर्मा, दिनेश पाण्डेय, पूर्व अध्यक्ष यूथ कांग्रेस कैश खुराना, सुनील प्रजापति,अमन ठाकुर, योगेश त्यागी, बीपीएस तेजियान,यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव दिव्यांश अग्रवाल,सुमन अग्रवाल,अजय कुमार आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।