भारतीय मजदूर संघ का जिला सम्मेलन संपन्न, नई जिला कार्यकारिणी का गठन
निवर्तमान जिला मंत्री ललित पुरोहित ने प्रस्तुत किया पांच वर्षों का कार्यवृत्त
हरिद्वार, भारतीय मजदूर संघ उत्तराखण्ड के तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग एवं प्रदेश कार्यसमिति बैठक के अंतिम दिन जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में सांगठनिक कार्यों की समीक्षा, आगामी कार्ययोजना तथा श्रमिक हितों से जुड़े विषयों पर चर्चा के साथ नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।
सम्मेलन में क्षेत्र संगठन मंत्री, उत्तर मध्य क्षेत्र, भारतीय मजदूर संघ अनुपम जी, अखिल भारतीय मंत्री अशोक कुमार , प्रदेश महामंत्री सुमित सिंघल एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश जोशी की उपस्थिति रही। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष रामचन्द्र (नगर निगम) ने की।
सम्मेलन के दौरान निवर्तमान जिला मंत्री ललित पुरोहित ने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल का विस्तृत कार्यवृत्त प्रस्तुत किया। उन्होंने इस अवधि में संगठन द्वारा किए गए विभिन्न सांगठनिक कार्यों, श्रमिक समस्याओं के समाधान के लिए किए गए प्रयासों तथा संगठन के विस्तार से संबंधित गतिविधियों की जानकारी दी।
उपस्थित प्रतिनिधियों ने कार्यवृत्त पर चर्चा करते हुए आगामी कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श किया।
इस अवसर पर श्री अनुपम जी ने संगठन में अनुशासन, कार्यपद्धति और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।
श्री अशोक कुमार जी ने श्रमिक हितों से जुड़े विषयों पर संगठन की भूमिका एवं कार्यदृष्टि पर मार्गदर्शन दिया। वहीं प्रदेश महामंत्री श्री सुमित सिंघल जी ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं कार्ययोजना को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
सम्मेलन में नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। अतुल कुमार जी (पंजाब नेशनल बैंक) को जिला अध्यक्ष तथा अनिल कुमार मौर्य (भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड, BHEL) को जिला महामंत्री का दायित्व सौंपा गया।
विजय पंवार (परिवहन विभाग) को कार्यकारी अध्यक्ष, शोभन कुमार (हीरो मोटोकॉर्प), संतोष मिश्रा (आईटीसी लिमिटेड) एवं संगीता चौहान (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) को उपाध्यक्ष, सचिन पाल (SKF इंडिया), मनमीत जी (BHEL) एवं सुनिता तिवारी (आशा) को सहमंत्री बनाया गया।
इसके अलावा शुभम कश्यप (पैनासोनिक एंकर इलेक्ट्रिकल्स) को प्रचार मंत्री, संदीप कैयन्त्योरा (नैनीताल बैंक) को कोषाध्यक्ष तथा रामचन्द्र (नगर निगम) को कार्या lलय मंत्री का दायित्व दिया गया।
जिला कार्यकारिणी के सदस्यों के रूप में अजीत राणा (हीरो मोटोकॉर्प), उमा चौधरी (पैनासोनिक एंकर इलेक्ट्रिकल्स), अमित थपलियाल (BHEL), नितिन खन्ना (शुगर मिल), शबनम लक्सर (आंगनवाड़ी, महिला एवं बाल विकास विभाग), मयंक त्यागी (भारतीय रेलवे), योगेश यादव (हीरो मोटोकॉर्प) एवं गीता कश्यप (पैनासोनिक एंकर इलेक्ट्रिकल्स) को शामिल किया गया।
सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ की कार्यपद्धति राष्ट्र हित, उद्योग हित एवं श्रमिक हित के मूलमंत्र पर आधारित है। संगठन श्रमिकों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने के साथ उनके न्यायोचित समाधान, औद्योगिक शांति तथा श्रमिकों के सम्मान के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।
तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग एवं प्रदेश कार्यसमिति बैठक के दौरान सांगठनिक अनुशासन, वैचारिक सुदृढ़ता, कार्यकर्ता विकास, श्रम कानून, औद्योगिक चुनौतियों और संगठन के विस्तार सहित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण एवं विचार-विमर्श किया गया।
अंतिम दिन जिला सम्मेलन के साथ नई कार्यकारिणी को संगठन की आगामी जिम्मेदारियां सौंपी गईं।