शहीद भगत सिंह की जयंती पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने दी श्रद्धांजलि

उत्तरांचल पंजाबी महासभा( भगतसिंह जॉन) हरिद्वार के अध्यक्ष नागेश वर्मा के नेतृत्व में आज शहीद भगत सिंह की जयंती पर भगत सिंह चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि देकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए उत्तरांचल पंजाबी महासभा महिला मोर्चा कि प्रदेश महामंत्री श्रीमती अन्नू कक्कड़, एवं संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डॉ संदीप कपूर ने कहा कि देशभक्ति एवं पराक्रम के आदित्य योद्धा शहीदे आजम, भगत सिंह जी के अदम्य साहस, त्याग और देशप्रेम हमें हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। इन जैसे वीरों की शहादत के कारण ही हमे आज स्वतंत्र भारत में रहने का सौभाग्य मिला है। संस्था के जिलाध्यक्ष प्रवीन कुमार एवं जिला महामंत्री राम अरोड़ा ने कहा कि शहीद भगत सिंह ने बहुत ही छोटी उम्र में देश पर प्राण न्योछावर कर युवाओं में देश की आजादी के लिए जागृति पैदा की थी। संस्था के जिला संयोजक रवि ढींगड़ा एवं देवेंद्र चावला ने कहा किशहीद भगत सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि उनके बताए मार्ग पर चलकर हम दे सकते हैं। श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्य रूप से प्रदेश संस्कृति मंत्री राकेश मल्होत्रा, भाजपा नेता अनिल अरोड़ा, शिवम ब्रह्म, हरविंदर सिंह उप्पल, विकास गुलाटी, प्रमोद कुमार, हरिओम मल्होत्रा, नीलू खन्ना, आदि मुख्य रूप से थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *