राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान सिडकुल में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन

दीपक मिश्रा

हरिद्वार, 30 सितंबर 2026

उत्तराखंड राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान सिडकुल हरिद्वार में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें हरिद्वार जिले की समस्त सरकारी व प्राइवेट पॉलिटेक्निक संस्थाओं के छात्रों ने प्रतिभाग किया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नितिन गौतम राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार, किरण खर्कवाल प्रधानाचार्य व जिला नोडल अधिकारी, डॉ संजय कुमार विभाग अध्यक्ष बेसिक साइंस कार्यक्रम अधिकारी, सौरभ कुमार विभागाध्यक्ष इलेक्ट्रॉनिक्स, पूजा चौहान विभागाध्यक्ष मैकेनिकल इंजीनियरिंग, कुलदीप कुमार प्रवक्ता इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग, कर्मशाला अनुदेशक फकीरचंद, श्याम कुमार, मुनीर आलम, सुरेश चंद्र सोराडी व लाखीराम तिवारी, प्रदीप कुमार, अमित कुमार, नेहा, श् पूनम आदि उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल में विभिन्न संस्थाओं से डॉ मनीषा, दुष्यंत कुमार, राजू सैनी, श्रीमती संगीता नौटियाल व टी. एस. पालीवाल सदस्य थे। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर के. एल. पॉलिटेक्निक की छात्रा जाह्नवी रोहिला व द्वितीय व तृतीय स्थान पर सिडकुल पॉलिटेक्निक के छात्र नंदनी यादव व नवोदय नेगी क्रमशः रहे। इसी तरह चित्रकला व पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर के. एल. पॉलिटेक्निक की गंगा, द्वितीय स्थान पर भलस्वराज पॉलिटेक्निक की अर्शिया व तृतीय स्थान पर सिडकुल पॉलिटेक्निक के नवोदय नेगी रहे। विजयी छात्र छात्राएं राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *