दीपक मिश्रा
7 अक्टूबर 2026
बड़ी रामलीला के पर गूंजा भक्ति का संदेश, कैलाश लीला ने जीता दिल
श्री रामलीला कमेटी हरिद्वार के 103वें वार्षिक उत्सव का दूसरा दिन
कैलाश लीला और रावण अत्याचार की लीला ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
हरिद्वार। श्री रामलीला कमेटी रजि. हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित 103वें वार्षिक रामलीला उत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को कैलाश लीला, रावण अत्याचार एवं वेदवती संवाद का शानदार मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने प्रभावशाली अभिनय और संवादों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी पहुंचे। मंचन के दौरान भगवान शिव, पार्वती, नंदी गण और रावण दरबार से जुड़े प्रसंगों ने दर्शकों को धार्मिक एवं आध्यात्मिक भाव से जोड़ दिया।
इस अवसर पर श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा ने कहा कि रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और संस्कारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। वहीं श्री रामलीला संपत्ति कमेटी ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील भसीन ने कहा कि रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों और सनातन संस्कृति का संदेश समाज तक पहुंचता है।
ट्रस्ट के मंत्री विनय सिंघल ने कहा कि रामलीला के सफल आयोजन में समिति के पदाधिकारियों, कलाकारों और रामलीला प्रेमियों का महत्वपूर्ण योगदान है। प्रवक्ता डॉ. संदीप कपूर ने कहा कि हर वर्ष रामलीला में श्रद्धालुओं की बढ़ती भागीदारी उत्साहवर्धन करने वाली है। वहीं रविंद्र अग्रवाल ने भी आयोजन की सराहना करते हुए सभी श्रद्धालुओं को रामलीला से जुड़ने का आह्वान किया।
इस अवसर पर कमेटी के दादा गुरु भगवत शर्मा, महामंत्री महाराज कृष्ण सेठ, अंजना चड्ढा, कन्हैया खेवड़िया, ऋषभ मल्होत्रा, पवन शर्मा, राहुल वशिष्ठ, विशाल गोस्वामी, विकास सेठ, महेश गौड़, सुरेंद्र अरोड़ा, अनिल सखूजा, गोपाल छिब्बर, वीरेंद्र गोस्वामी, मनोज बेदी, मनोज सहगल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, सदस्य एवं रामलीला प्रेमी मौजूद रहे।