दीपक मिश्रा
10 अक्टूबर 2026
हरिद्वार/ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। कार्यकर्ता दिल्ली जंतर मंतर विरोध प्रदर्शन में जा रहे थे। हाउस अरेस्ट करने पर कार्यकर्ताओं ने सरकार पर हठधर्मिता के आरोप लगाये।
कैश खुराना, महेश प्रताप सिंह राणा ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से भ्रष्ट हो चुकी है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए नए नए हथकंडे अपनाये जा रहे हैं। दिल्ली को छावनी में तब्दील किया गया है। किसी को अपना विरोध प्रदर्शन नहीं करने दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह एक तरह से अघोषित आपातकाल है जिसे जबरदस्ती देश की जनता पर थोपा जा रहा है। ज्ञानेश कुमार ने देश की जनता के साथ धोखा किया है जिसमें भाजपा सरकार भी शामिल है। किसी को भी विरोध प्रदर्शन का अधिकार संविधान भी देता है लेकिन यह सरकार उसे भी छीन रही है। जनता भाजपा को आगामी चुनाव में सबक सिखाएगी।
पार्षद विवेक भूषण विक्की, दिव्यांश अग्रवाल ने कहा कि एक ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए ट्रेन, बस, हवाई जहाज सब बंद किए जा रहे हैं। सरकार के खिलाफ कोई आवाज उठाएं तो देश में अघोषित आपातकाल लगा दिया जाता है। कांग्रेस कार्यकर्ता इन सब से डरने वाले नहीं हैं। पहले किसानों के साथ भी ऐसा ही किया गया था। कोई अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाना चाहे तो उसे दबाया जाता है।
सतीश दाबडे, लक्की महाजन ने कहा कि जिस व्यक्ति ने करोड़ों देशवासियों के नाम काट दिए उसे सरकार बचा रही है। ऐसे में सरकार भी दोषी है। जब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं होता है तब तक आंदोलन होता रहेगा।