दीपक मिश्रा
10 अक्टूबर 2026
*फुलवारी लीला में सीता जी के अभिनय ने श्रद्धालुओं का मन मोहा रामलीला मैदान दर्शकों से खचाखच भरा*
हरिद्वार। श्री रामलीला कमेटी रजि. हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित 103वें वार्षिक रामलीला उत्सव के पाँचवें दिन जनक नंदनी सीता ने दर्शकों का मन मोह लिया तथा सीता के पात्र को दादा गुरु भगवत शर्मा द्वारा बेहतरीन शिक्षा दी गई एवं अभिनय सिखाया । फुलवारी लीला का भव्य मंचन किया गया। कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय, दमदार संवाद और भावपूर्ण प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लीला देखने के लिए रामलीला मैदान श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा।
संस्था के अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा ने कहा कि भगवान श्री राम जी की शिक्षा को जो भी व्यक्ति अपना लेगा उसका जीवन सफल हो जाएगा । भगवान श्रीराम के आदर्शों से हमें भारतीय संस्कृति से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है।
रामलीला संपत्ति कमेटी ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील भसीन ने कहा कि रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को मर्यादा, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाला उत्सव है। श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति आयोजन की सफलता और भगवान श्रीराम के प्रति लोगों की अटूट आस्था को दर्शाती है।
दादा गुरु भगवत शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में पात्रों ने शानदार अभिनय का प्रदर्शन किया ।
कार्यक्रम का संयुक्त मंच संचालन प्रवक्ता डा संदीप कपूर एवं ट्रस्ट के मंत्री विनय सिंघल ने किया। इस अवसर पर कमेटी के महामंत्री महाराज कृष्ण सेठ, रविकांत अग्रवाल, अंजना चड्ढा, कन्हैया खेवड़िया, ऋषभ मल्होत्रा, पवन शर्मा, राहुल वशिष्ठ, विशाल गोस्वामी, विकास सेठ, महेश गौड़, सुरेंद्र अरोड़ा, अनिल सखूजा, गोपाल छिब्बर, वीरेंद्र गोस्वामी, मनोज बेदी, सुनील वधावन, दिग्दर्शक मनोज सहगल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, सदस्य एवं रामलीला प्रेमी मौजूद रहे।