दीपक मिश्रा
15 अक्टूबर 2026
*पंचवटी में सूर्पनखा की एंट्री से बदली रामलीला की दिशा, खर-दूषण वध का हुआ प्रभावशाली मंचन*
*श्री रामलीला कमेटी के 103वें वार्षिक उत्सव में कलाकारों ने जीवंत किया रामायण का प्रसंग*
हरिद्वार-श्री रामलीला कमेटी (रजि.) हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित 103वें वार्षिक रामलीला उत्सव के अंतर्गत बुधवार को पंचवटी, सुंदरी सूर्पनखा तथा खर-दूषण वध की लीलाओं का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने प्रभावशाली अभिनय, सशक्त संवाद और जीवंत प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंचन के दौरान भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के वनवास प्रसंग के साथ सूर्पनखा के आगमन तथा खर-दूषण वध की लीला ने दर्शकों को रामायण की घटनाओं से रूबरू कराया। पूरा रामलीला परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।
इस अवसर पर श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा ने कहा कि लक्ष्मण जी ने स्वरूपनखा की नाक काट कर अपने कर्तव्यों का पालन किया है । भगवान श्रीराम का जीवन हमें मर्यादा, कर्तव्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कमेटी का प्रयास है कि रामलीला की गौरवशाली परंपरा आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचती रहे।
श्री रामलीला संपत्ति कमेटी ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील भसीन ने कहा कि 103 वर्षों से रामलीला का निरंतर आयोजन हरिद्वार की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। रामलीला के माध्यम से समाज को सदाचार, त्याग, प्रेम और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश मिलता है। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी पदाधिकारियों, कलाकारों और सहयोगियों के प्रयासों की सराहना की।
ट्रस्ट के मंत्री विनय सिंघल एवं प्रवक्ता डॉ॰ संदीप कपूर ने अतिथियों – प्रधान टाइम्स के प्रधान सम्पादक श्री सचिन शर्मा एवं उनके साथियों श्री मनोज ननकानी तथा दिनेश अनेजा का पटका एवं माल्यार्पण डालकर स्वागत एवं अभिनंदन किया
इस अवसर पर कमेटी के महामंत्री महाराज कृष्ण सेठ, दादा गुरु भगवत शर्मा, रविकांत अग्रवाल, अंजना चड्ढा, कन्हैया खेवड़िया, ऋषभ मल्होत्रा, पवन शर्मा, राहुल वशिष्ठ, विशाल गोस्वामी, विकास सेठ, पवन शर्मा, महेश गौड़, सुरेंद्र अरोड़ा, अनिल सखूजा, गोपाल छिब्बर, वीरेंद्र गोस्वामी, मनोज बेदी, सुनील वधावन और दिग्दर्शक मनोज सहगल सहित बड़ी संख्या में कमेटी पदाधिकारी, सदस्य तथा रामलीला प्रेमी उपस्थित रहे।