(सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जीआरपी और आरपीएफ की गोष्टी) पुलिस महानिरीक्षक कुंभ मेला ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की – prabhatsahara.com

(सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जीआरपी और आरपीएफ की गोष्टी) पुलिस महानिरीक्षक कुंभ मेला ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

दीपक मिश्रा

22 अक्टूबर 2026

डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक, कुम्भ मेला, द्वारा सी0सी0आर0 स्थित कार्यालय कक्ष में कुम्भ मेला की सुरक्षा व्यवस्था के परिप्रेक्ष्य में उत्तर रेलवे मुरादाबाद, जी0आर0पी0 एवं आर0पी0एफ0 के अधिकारियों की गोष्ठी ली गई।

गोष्ठी में कुम्भ मेला के दौरान हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आवागमन के दृष्टिगत रेलवे यातायात योजना, रेलवे स्टेशनों पर भीड प्रबन्धन, स्टेशन प्लान, कुम्भ मेला के दौरान मुख्य स्नान पर्वों के अवसर पर मेला स्पेशल ट्रेनों के संचालन, हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर भीड का दबाव बढने पर हरिद्वार आस-पास के रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव, यात्रियों हेतु निर्धारित होल्डिंग एरिया तथा हरिद्वार के आस-पास के रेलवे स्टेशनों पर भीड प्रबन्धन के अलावा हरिद्वार से अपने गन्तव्यों को जाने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित रवाना करने के सम्बन्ध में रेलवे योजना एवं एस0ओ0पी0 की समीक्षा करते हुए रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा हेतु अन्य वैकल्पिक संसाधनों एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई तथा गोष्ठी में उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस अवसर पर आयुष अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, कुम्भ मेला,

ऋषि कुमार शुक्ला, वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त उत्तर रेलवे, मुरादाबाद, महेश यादव, वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक, उत्तर रेलवे, मुरादाबाद, सुश्री अरूणा भारती, एस0पी0 रेलवे, उत्तराखण्ड, अपर पुलिस अधीक्षक कुम्भ मेला राजेश भट्ट, अनुज कुमार पुलिस उपधीक्षक जी0आर0पी0 उत्तराखण्ड उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *