कुंभ मेला-2027 में लघु व्यापारियों को भी मिले भागीदारी – prabhatsahara.com

कुंभ मेला-2027 में लघु व्यापारियों को भी मिले भागीदारी

दीपक मिश्रा

27 अक्टूबर 2026

*रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों ने अपनी आधुनिक हाथ ठेली की मांग को लेकर उपनगर आयुक्त को प्रेषित किया अपना प्रतिवेदन*

*कुंभ मेला 27 के विकास कार्यों में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों को भी शामिल करें मेला प्रशासन संजय चोपड़ा*

*हरिद्वार* फुटपाथ के कारोबारी रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के एकमात्र संगठन लघु व्यापार एसो के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा के आह्वान पर बस अड्डा रेलवे रोड अप्पर रोड के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशन में उत्तराखंड नगरी फेरी नीति नियमावली के नियम अनुसार नगर निगम में पंजीकृत नगर निगम प्रशासन द्वारा अधिकृत लाइसेंस बिक्रिय प्रमाण पत्र के लाभार्थी लघु व्यापारियों ने अपने कारोबारी स्थान पर चलती फिरती आधुनिक हाथ ठेली की मांग को लेकर उपनगर आयुक्त दीपक कुमार गोस्वामी से भेंटवार्ता कर अपनी न्याय संगत मांगों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया बस अड्डा रेलवे स्टेशन भीमगोडा खड़खड़ी भूपत वाला हर की पौड़ी दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग पंत दीप पार्किंग इत्यादि क्षेत्रों के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों को आश्वासन देते हुए कहा कि नगर आयुक्त महोदय के निर्देश अनुसार नगर निगम प्रशासन की ओर से विक्रय प्रमाण पत्र कारोबारी लाइसेंस प्राप्त सभी स्ट्रीट वेंडर्स की सूची निर्धारित कर उत्तराखंड नगरी फेरी नीति नियमावली के नियम अनुसार व्यवस्थाएं बनाई जाएगी।

इस अवसर पर लघु व्यापार एसो के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा नगर निगम प्रशासन द्वारा चलती फिरती हाथ ठेली के लाइसेंस धारक सभी लघु व्यापारियों को अलग से आधुनिक हाथ ठेली उपलब्ध कराने की पहल की जाती है तो उससे समस्त नगर निगम क्षेत्र में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी अपना भय मुक्त शोषण मुक्त उत्तराखंड सरकार के संरक्षण में स्वरोजगार कर सकेंगे उन्होंने कहा कुंभ मेला 27 के विशेष आयोजन में विकास के कार्यों में मेला प्रशासन नगर निगम प्रशासन द्वारा जो कार्य किया जा रहे हैं उन सभी विकास के कार्यों में नगर निगम में पंजीकृत सभी लघु व्यापारियों को प्राथमिकता के आधार पर सार्वजनिक स्थलों के नजदीक छोटे-छोटे वेंडिंग जोन बना कर दिया जाना न्याय संगत होगा।

उपनगर आयुक्त दीपक कुमार गोस्वामी से मुलाकात कर अपनी मांगों को दोहराते लालचंद गुप्ता, कमल सिंह, विजय कुमार, नरसिंह, कपिल सिंह, विकास ,अजय कुमार, अनूप, चंदन रावत, विजय शर्मा, मनीष , भोला यादव,नूर मोहम्मद, आजम, किशन शर्मा, जय सिंह बिष्ट ,ओम प्रकाश आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *