कुंभ-2027 के मद्देनजर वेंडिंग जोन के विकास और व्यवस्थाओं को लेकर निगम सख्त – prabhatsahara.com

कुंभ-2027 के मद्देनजर वेंडिंग जोन के विकास और व्यवस्थाओं को लेकर निगम सख्त

दीपक मिश्रा

30 अक्टूबर 2026

*हरिद्वार* कुंभ मेला 2027 के आयोजन से पूर्व सरकार के निर्देशन में हरिद्वार नगर निगम द्वारा उत्तराखंड नगरी फेरी नीति नियमावली के नियम अनुसार रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों को पूर्व से निर्धारित किए गए सभी वेंडिंग जोन में मूलभूत सुविधाओं के साथ नगर निगम के नियम शर्तों को लागू करने के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए नगर आयुक्त नंदन कुमार द्वारा ललतारों पुल चण्डी

चौराहा मार्ग की प्रथम वेडिंग जोन नगर आयुक्त नंदन कुमार द्वारा नगर निगम के प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ निरीक्षण कर प्रथम वेंडिंग जोन के सभी लाभार्थियों को अनावश्यक रूप से अतिक्रमण वह बढ़ावा किए जाने की सख्त कार्रवाई के साथ नगर निगम के अनुबंध के नियम शर्तों के साथ तंबाकू गुटका प्रतिबंध वस्तुएं न बेचने की चेतावनी दी नगर आयुक्त नंदन कुमार द्वारा प्रथम वेंडिंग जोन के निरीक्षण के दौरान लघु व्यापार एसो के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने नगर निगम द्वारा विकसित किए गए तीन वेंडिंग जोन में मूलभूत सुविधाओं के साथ सीसीटीवी कैमरे और कुंभ मेला 2027 में किए जा रहे विकास के कार्यों में सम्मिलित किए जाने की मांग और वेंडिंग जोन के प्रांगण के फर्श का पुन निर्माण व स्ट्रीट लाइट लगाए जाने की मांग को प्रमुखता से दोहराया।

इस अवसर पर नगर आयुक्त नंदन कुमार ने प्रथम वेंडिंग जोन के सभी लाभार्थियों को नगर निगम द्वारा निर्धारित की गई सीमा में रहने का निर्देश दिया और साफ सफाई वह बढ़ाते डेंगू के प्रकोप को रोकने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को वेंडिंग जोन में कीटनाशक रसायन के छिड़काव के तत्काल आदेश दिए और निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को वेंडिंग जोन की सीमा निर्धारित किए जाने के साथ आवश्यक सेवाएं व स्वच्छता की प्रति वेंडिंग जोन के सभी लाभार्थियों को रहने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर लघु व्यापार एसो के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने नगर आयुक्त नंदन कुमार का आभार प्रकट करते हुए कहा दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग के नजदीक नगर निगम प्रशासन द्वारा विकसित किया जा रहे पांच में वेंडिंग जोन के सभी लाभार्थियों को सूचीबद्ध कर कारोबार की अनुमति की भी मांग के साथ पंतदीप की पार्किंग विष्णु घाट ललतारो घाट के सभी नगर निगम में पूर्व से पंजीकृत सभी रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स को भी छठे वेंडिंग जोन के रूप में व्यवस्थित व स्थापित किए जाने की करवाई प्राथमिकता के आधार पर प्रचलन में अमल में लाने की मांग की।

नगर आयुक्त नंदन कुमार द्वारा प्रथम वेंडिंग जोन व मां गंगा के घाटों के निरीक्षण के दौरान नगर निगम के वरिष्ठ लिपि समिति प्रभारी शिव सिंह चौहान, मोहनलाल ,मनीष शर्मा, ओमप्रकाश भाटिया, सोनू कुमार, कमल सिंह, उज्जवल सिरोही ,श्याम कुमार, गजेंद्र सिंह ,सुनील कुकरेती, फूल सिंह आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *