युवा पत्रकार सचिन पालीवाल के काव्य संग्रह ‘तू हीर मेरी’ का विमोचन – prabhatsahara.com

युवा पत्रकार सचिन पालीवाल के काव्य संग्रह ‘तू हीर मेरी’ का विमोचन

दीपक मिश्रा

30 अक्टूबर 2026

*युवा पत्रकार सचिन पालीवाल की पुस्तक ‘तू हीर मेरी’ का हुआ विमोचन*

*डाॅ० निशंक और योगगुरु बाबा रामदेव सहित अनेक दिग्गज हुए शामिल*

हरिद्वार।‌ लेखक गाँव थानों में आयोजित तृतीय अन्तर्राष्ट्रीय लेखक गाँव साहित्यक, सांस्कृतिक व कला महोत्सव-2026 के दौरान हरिद्वार के युवा पत्रकार सचिन पालीवाल के श्रृंगार रस से सराबोर काव्य संकलन ‘तू हीर मेरी’ का लोकार्पण भारत के पूर्व शिक्षा मंत्री, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा प्रसिद्ध कवि एवं साहित्यकार डाॅ० रमेश पोखरियाल निशंक, योगगुरु बाबा रामदेव, लेखक गाँव की निदेशक विदुषी निशंक, विख्यात हास्य कवि और साहित्यकार अशोक चक्रधर, लंदन से प्रवासी साहित्यकार तेजेन्द्र शर्मा तथा बड़ी संख्या में देश-दुनिया से पधारे साहित्य, संस्कृति, व कला विशेषज्ञों के साथ ही हरिद्वार से चेतना पथ संपादक अरुण कुमार पाठक के अलावा लोकार्पित पुस्तक के लेखक सचिन पालीवाल स्वयं भी मंच पर उपस्थित रहे।

पत्रकार सचिन पालीवाल ने बताया कि शीघ्र ही उनकी एक और पुस्तक का प्रकाशन नियोजित है, यथाशीघ्र वह भी पाठकों के हाथों में होगी। उल्लेखनीय है कि, अभी कुछ ही दिन‌ पूर्व सचिन पालीवाल को उत्तराखण्ड संस्कृत एकेडमी में उत्तराखण्ड संस्कृत विवि के 12 दीक्षांत समारोह में प्रदेश के तत्कालीन राज्यपाल ले.ज. (से.नि.) गुरमीत सिंह एम. ए. पत्रकारिता में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर स्वर्ण पदक से सम्मानित कर चुके हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *