आईएमए के दीपावली मिलन कार्यक्रम में चिकित्सकों ने साझा की खुशियां – prabhatsahara.com

आईएमए के दीपावली मिलन कार्यक्रम में चिकित्सकों ने साझा की खुशियां

दीपक मिश्रा

5 नवंबर 2026

आज इ एम ए कैम्प कार्यालय बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिकल साइंस & कैंसर रिसर्च सेंटर अलीपुर बहादराबाद में दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें चिकित्सक एवं चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े पेशेवर शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ के पी एस चौहान ने कहा कि‌ दिपावली का त्योहार खुशियों एवं प्रकाश का पर्व है । डॉ चौहान ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन चिकित्सकों को उनके तनाव पूर्ण और व्यस्त दिनचर्या के कुछ पल सकून के लिए निकालने और आपसी समन्वय बढ़ाने का अवसर देते हैं।

इस अवसर पर सभी चिकित्सकों ने एक दूसरे को दीपावली की बधाई दी और समाज के स्वास्थ्य व कल्याण के लिए निरन्तर समर्पित रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य संवाद करते हुए चिकित्सा के क्षेत्र में आ रहे नये बदलावों और समाज में स्वास्थ जागरूकता बढ़ाने पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में डॉ ऋचा ठाकुर, डॉ अशोक कुशवाहा, डॉ एम टी अंसारी, डॉ आदेश शर्मा, डॉ हीना कुशवाहा, डॉ सुबोध चौहान, डॉ सुनील अग्रवाल, नीलम भारती, डॉ चांद उस्मान, डॉ आफाक, डॉ बी बी कुमार, डॉ राकेश कुमार , डॉ वसीम अहमद, श्रीमती संतोष सिसोदिया, अनाया कुशवाहा आदि ने सभी देशवासियों को शुभ दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *