विधानसभा चुनाव 2027: आशु चौधरी ने हरिद्वार ग्रामीण सीट से भाजपा टिकट की दावेदारी पेश की – prabhatsahara.com

विधानसभा चुनाव 2027: आशु चौधरी ने हरिद्वार ग्रामीण सीट से भाजपा टिकट की दावेदारी पेश की

दीपक मिश्रा

15 नवंबर 2026

भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार के जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी (विकास चौधरी) ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर विधानसभा हरिद्वार ग्रामीण- 35 क्षेत्र से सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा जिला कार्यालय हरिद्वार पहुंचकर अपनी दावेदारी पेश करते हुए जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा को आवेदन पत्र दिया।

उन्होंने बताया कि वह पिछले 21 वर्षों से भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में संगठन और जनसेवा के लिए कार्य कर रहे हैं। हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र की जनता के बीच लगातार सक्रिय रहते हुए उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को

नजदीक से समझा है,और समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करते रहे हैं।

आशु चौधरी (विकास चौधरी) ने समाज के सभी वर्गों के भीतर अपने व्यवहार व कार्यशैली से जनमानस एवं युवाओं के मध्य मजबूत पहुंच बनाई है।

उन्होंने कहा कि हरिद्वार ग्रामीण में सड़क, पानी, बिजली,

शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और किसानों की समस्याओं को

प्राथमिकता से उठाना ही उनका संकल्प है। उत्तराखंड की 70 विधानसभाओं में हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा को सर्वश्रेष्ठ बनाना एवं केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।

हरिद्वार ग्रामीण की जनता के आशीर्वाद से ही मैं आगे बढूंगा।

इस अवसर पर पंडित अरुण शर्मा, प्रीतम चौधरी, इरफान अंसारी,नफीस अंसारी, देवपाल सिंह राठी, विनोद मलिक, नरेश बालियान, रंजय चौहान, डॉ संजय कुमार, डॉ विक्रम सिंह, संदीप शर्मा, वरुण चौहान, सुशील शर्मा, सुदेश सैनी, संदीप चौधरी, विजय राणा, मुकर्रम अंसारी, इनायत अंसारी, श्रवण कुमार, अकरम अंसारी, शिवम चौहान, शिवम चौहान, अतुल चौधरी, विशाल चौधरी,विभोर कश्यप, विशेष कुमार, विनीत चौधरी, प्रवीण कुमार, रेनू कुमार, लवी चौधरी, टिंकू कुमार, आशीष शर्मा आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *