गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर हरिद्वार में निकली विशाल प्रभात फेरी – prabhatsahara.com

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर हरिद्वार में निकली विशाल प्रभात फेरी

दीपक मिश्रा

23 नवंबर 2026

हरिद्वार/ गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। समस्त गुरुद्वारों द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी में सैकड़ों की संगत शामिल हुई।

निर्मल संतपुरा गुरुद्वारे द्वारा विशाल प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। जिसमें श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी सहित पंज प्यारे भी उपस्थित रहे। संगत ने जगह जगह प्रभात फेरी का स्वागत पुष्पवर्षा से किया और श्री गुरु ग्रंथ साहिब का आशीर्वाद लिया।

सोमवार को निकाली गई प्रभात फेरी प्रेमनगर पुल स्थित गुरुद्वारा ज्ञान गोदडी धरना स्थल से शुरू हुई और प्रेमनगर चौक होते हुए कृष्णा नगर, दादूबाग, कनखल चौक बाजार से गुरु अमरदास गुरुद्वारे पहुंची। जहां गुरुद्वारे में अरदास की गई।

इस अवसर पर संत जगजीत सिंह शास्त्री ने कहा कि गुरु नानक देव ने विश्व को अज्ञानता से दूर किया। उनके बताए मार्ग पर चलकर मनुष्य अपना जीवन सफल बना सकता है। उन्होंने भाईचारे और सौहाद्र का संदेश देते हुए विश्व को लंगर सेवा का महत्व समझाया। जिसमें सभी धर्म, जाति के लोग एकसाथ बैठकर भोजन प्रसाद ग्रहण करते हैं।

इस दौरान संत तरलोचन सिंह, सुखदीप सिंह, ज्ञानी पंकज सिंह, सहदेव सिंह, इंद्रजीत सिंह बिट्टू, अमरजीत कौर, सरबजीत कौर, अपनिंदर कौर, सुमन शर्मा, नैनी महेन्द्रू, बीना चिटकरिया, प्रीतम सिंह, इंद्रजीत सिंह, महिपाल सिंह, परमिंदर सिंह, कुलदीप सिंह, मनिंदर सिंह, हरजीत सिंह, रोहताश सिंह, गुरविंदर सिंह आदि सैकड़ों की संख्या में संगत उपस्थित हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *