दीपक मिश्रा
हरिद्वार 17 सितम्बर 2026
आज भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। आज श्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिन डा के पी एस चौहान पूर्व प्रदेश सह संयोजक भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के कार्यालय में बड़ी सादगी से मनाया गया तथा उनकी दीर्घायु होने व स्वस्थ रहने की कामना की गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्य कर्ताओं ने एक दूसरे को लड्डू खिला कर खुशियां मनाई । इस अवसर पर डॉ चौहान ने कहा कि हम अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं क्योंकि हमारे देश को श्री नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री मिला है । श्री मोदी जी के प्रयास से भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है तथा दुनिया में भारत का डंका बजा हुआ है । श्री मोदी जी ने सभी देशों को भारत का लोहा मनवाया है। आज से भाजपा सेवा और संकल्प अभियान प्रारंभ कर रही है। डा चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर आज सरकार द्वारा देश के वीर जवानों के लिए एक नवम्बर से आजीवन मुफ्त रेल यात्रा की एक ऐतिहासिक योजना को मंजूरी देने की सराहना की।
इस अवसर पर डॉ आवेश चौहान, डॉ ब्रज भूषण कुमार चांदीवाल, डॉ हरबंस सिंह, अश्वनी कुमार, जगबीर सिंह, जगदयाल, मो नौशाद शेख, मो नसीर, मो मुश्ताक़, देव राजपूत, अविनेश कौशिक , सत्यवीर चौहान आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।