दीपक मिश्रा
हरिद्वार 19 सितम्बर 2026
2027 में परिवर्तन के संकल्प के साथ, एकजुट होकर आगे बढ़ेगी कांग्रे हरिद्वार स्थित मायापुर कार्यालय में उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य आदरणीय करन माहरा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। इस अवसर पर उनके मार्गदर्शन में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाने का संकल्प लिया।
करन माहरा ने सभी कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जी-जान से जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जनता के बीच निरंतर सक्रिय रहने, उनकी समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए संघर्ष करने का संदेश दिया। प्रत्येक बूथ पर संगठन की मजबूती और घर-घर तक संवाद ही जनता के विश्वास को कांग्रेस की जीत में बदलने का आधार बनेगा।
प्रदेश की जनता मौजूदा भाजपा सरकार से त्रस्त है। जनता को केवल घोषणाएं और प्रचार नहीं, अपने जीवन से जुड़ी समस्याओं का समाधान चाहिए। उत्तराखंड अब ऐसी सरकार चाहता है जो युवाओं के भविष्य, महिलाओं के सम्मान और आमजन के अधिकारों के प्रति जवाबदेह हो। जनता कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना चुकी है और हमें इस विश्वास पर अपनी मेहनत, सक्रियता एवं जनसेवा से खरा उतरना है।
हरिद्वार में कांग्रेस का प्रत्येक साथी जनता की आवाज़ बनकर संघर्ष करने के लिए प्रतिबद्ध है। महानगर कांग्रेस परिवार के साथ हम संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे और स्थानीय जनसमस्याओं से लेकर प्रदेश के बुनियादी सवालों तक भाजपा सरकार से जवाब मांगते रहेंगे। कार्यकर्ताओं का सम्मान, वरिष्ठ साथियों का मार्गदर्शन और जनता का विश्वास हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
उन्होंने कहा
हमारा संकल्प स्पष्ट है—जनता के बीच रहेंगे, जनता के लिए लड़ेंगे और 2027 में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटेंगे।