राज्यपाल गुरमीत सिंह ने दी आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज को जन्मदिन की बधाई आध्यात्मिक क्षेत्र में सतपाल महाराज का अनुकरणीय योगदान :-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

दीपक मिश्रा 

हरिद्वार, 21 सितम्बर। मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वाधान में सोमवार को आध्यात्मिक गुरु एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का 75वां जन्म दिवस सद्भावना समारोह के रूप में हर्षाेल्लाह और धूमधाम के साथ ऋषिकुल मैदान के भव्य पंडाल में लाखों अनुयायियों की मौजूदगी में मनाया गया। इस दौरान राज्यपाल गुरमीत सिंह और सीएम धामी ऋषिकुल मैदान पहुंचे।जहां उन्होंने आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज को शाल उड़ाकर एवं बुके देकर जन्मदिन की बधाई दी।
कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम गीत से हुई और उसके पश्चात राष्ट्रगान भी गाया गया। मंत्री सतपाल महाराज के दोनों बेटों ने पुष्पगुच्छ देकर राज्यपाल और मुख्यमंत्री समेत सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया। राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीन पुस्तकों का विमोचन भी किया।

राज्यपाल ने कहा कि सनातन संस्कृति की पताका फहराने में आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज का अनुकरणीय योगदान है। उनके जीवन से अनुयायियों को भी प्रेरणा मिलती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि आध्यात्मिक गुरु एवं मंत्री सतपाल महाराज सनातन संस्कृति को देश दुनिया में प्रचारित प्रसारित कर रहे हैं। आध्यात्मिक ज्ञान से ही राष्ट्र को मजबूती मिलती है।

आध्यात्मिक गुरु मंत्री सतपाल महाराज ने अनुयायियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की एकता अखंडता, भेदभाव रहित समाज, आपसी सौहार्द और राष्ट्रीय विकास में योगदान के माध्यम है। आध्यात्मिक संदेशों से ही आत्मज्ञान और आंतरिक शांति की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि आत्मज्ञान और गुरु कृपा के महत्व को समझने की आवश्यकता है। विचारों, वाणी एवं कर्मों में शुद्धता होनी चाहिए। सकारात्मक चीजों पर ध्यान केंद्रित करें। इससे जीवन की कठिनाइयों का सामना करने का सामर्थ,प्राप्त होता है और उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है। सतपाल महाराज ने कहा कि मानव धर्म ही सच्चा धर्म है। शास्त्रों की शिक्षा युवा पीढ़ी के मार्गदर्शन सही मार्ग है। युवा पीढ़ी को चरित्रवान होना चाहिए। सतपाल महाराज ने अनुयायियों को शास्त्रों की शिक्षा के लिए प्रेरित किया। उनके आध्यात्मिक संदेशों से पंडाल गूंज उठा।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी, भाजपा विधायक आदेश चौहान, सतपाल महाराज की धर्मपत्नी अमृता रावत, उनके बेटे विभुजी महाराज, सुयश महाराज, पुत्रवधू आराध्या रावत, मोहिना कुमारी, रीवा राजघराने से पुष्पराज भूदेव, रागिनी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, रुड़की जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, विक्रम भुल्लर और मनोज गौतम समेत हजारों समर्थक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह की ओर से मंत्री सतपाल के जन्मदिवस के अवसर पर भेजे गए शुभकामना संदेश को पढ़ा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *