दीपक मिश्रा
23 सितम्बर 2026
भाजपा सरकार और नेताओं पर विधायक तिलकराज बेहड़ के साथ मारपीट, अभद्रता मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व सभासद अशोक शर्मा के नेतृत्व में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका।
पूर्व मेयर अनिता शर्मा के कैंप कार्यालय से श्रद्धानन्द चौक तक पैदल मार्च निकाल विरोध जताने के दौरान पूर्व राज्यमंत्री डॉ. संजय पालीवाल, अशोक शर्मा, अनुसूचित विभाग जिलाध्यक्ष तीरथपाल रवि ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, विधायक तिलकराज बेहड़ के साथ मारपीट, अभद्रता की घटना ने सरकार की मानसिकता को दर्शा दिया है।
पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, मकबूल कुरैशी, संजय सैनी ने कहा कि सरकार हठधर्मिता कर रही है। विधायक तिलकराज बेहड़ और कांग्रेस से भाजपा सरकार घबरा रही है। पुलिसकर्मियों के सामने सारा मामला हुआ है।
सुंदर सिंह मनवाल, दिनेश वालिया, रविश भटीजा ने कहा कि जनता के वोट की चोरी, डकैती हो रही है। जो इसका विरोध करता है उसके साथ मारपीट की जाती है जो कि बहुत निंदनीय है। सुमन अग्रवाल, सपना सिंह, विकास चंद्रा ने कहा कि जिसने भी मारपीट की है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। आगामी चुनाव में भाजपा को जनता सबक सिखाएगी।।
संजय अग्रवाल, ओपी चौहान, अनिल भास्कर ने कहा कि मारपीट करने वालो पर कार्यवाही नहीं होना अशोभनीय है। इस प्रकार की घटना लोकतंत्र के लिए खतरा है।
इस अवसर पर एड. फुरकान अली, दिनेश कुमार, मांगेराम कश्यप, हरद्वारी लाल, कार्तिक कुमार, दिनेश वालिया, पुनीत कुमार, सुमित भाटिया, पार्षद सुनील कुमार, सीपी सिंह, वेदपाल सिंह तेजियांन, सदन लाल साहू, धर्मवीर सैनी, दिनेश कुमार, मेहरबान खान, वसीम सलमानी, गौरव चौहान, जेपी सिंह, जतिन हांडा, छमन पीरजी, आशु श्रीवास्तव, दीपक कोरी, सागर बेनीवाल, आशु भारद्वाज, प्रेम शर्मा, शुभम अग्रवाल, दिनेश पुंडीर, सतेंद्र वशिष्ठ, नकुल माहेश्वरी, समर्थ अग्रवाल, रविश भटीजा, वसीम सलमानी, हिमांशु बहुगुणा, रणवीर शर्मा आदि शामिल थे।