सिडकुल-धनौरी मार्ग को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

हरिद्वार, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अबरार अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सड़क निर्माण के लिए उत्तराखंड सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता का घेराव किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कई वर्षों से सिडकुल धनौरी मार्ग क्षतिग्रस्त है और सड़क में बड़े बड़े गड्ढे हो गए है लेकिन अधिकारियों को वो गड्ढे नहीं दिखते।

शुक्रवार को मायापुर स्थित यूनियन भवन से अधिशासी अभियंता कार्यालय तक विरोध पैदल मार्च निकालकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिला उपाध्यक्ष अबरार अली ने कहा कि सिडकुल धनौरी मार्ग बहुत क्षतिग्रस्त है और रोजाना ग्रामीण गिरकर चोटिल हो रहे हैं। रात में सड़क पर चलना भी मुश्किल हो जाता है। पूरी बरसात बीत गई सड़क के गड्ढों में जलभराव रहता है। कई बार अधिकारियों को अवगत भी करवाया गया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। गड्ढों को भरकर प्रशासन अपना पल्ला झाड़ लेता है। लोगों को पूरी सड़क नई बनी हुई चाहिए सिर्फ गड्ढे भरकर काम नहीं चलेगा। अधिकारियों ने 30 नवंबर तक का समय दिया है। अगर सड़क नहीं बनी तो फिर कार्यालय पर ताला जड़ा जाएगा।

सोशल मीडिया संयोजक महबूब अली, तनु वालिया ने कहा कि कुंभ के नाम पर पैसों का बंदरबांट हो रहा है। जहां पैसा लगना चाहिए वहां नहीं लगाया जा रहा है। जिस मार्ग से रोजाना हजारों की संख्या में दिन रात वाहन चलते हैं उसे ठीक नहीं किया जा रहा है। हर बार आश्वासन मिलता है।

अधिशासी अभियंता खुशवंत सिंह चौहान ने बताया कि क्षतिग्रस्त सड़क में गड्ढे भरने का कार्य शुरू हो गया है। बारिश के कारण कार्य नहीं हुआ था। 30 नवंबर तक कार्य पूरा हो जाएगा।

इस अवसर पर इदरीश मंसूरी, मासूम, दानिश, सागर, जोएब, साहिल, नौशाद, अहमद, सनव्वर, इमरान, राकेश, नईम, गुलशनव्वर आदि शामिल थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *