रोजगार छिनने की आशंका से भड़के चालक, नगर निगम में किया धरना-प्रदर्शन – prabhatsahara.com

रोजगार छिनने की आशंका से भड़के चालक, नगर निगम में किया धरना-प्रदर्शन

दीपक मिश्रा

30 अक्टूबर 2026

हरिद्वार/ ऑटो विक्रम ई रिक्शा संयुक्त महासंघ ने प्रशासन की ई कार्ट, सिटी बस योजना का विरोध करते हुए मुख्य नगर आयुक्त नंदन कुमार का घेराव कर धरना दिया। जिसके उपरांत ज्ञापन सौंपा गया। मुख्य नगर आयुक्त के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ।

ऋषिकुल मैदान से नगर निगम तक सैकड़ों की संख्या में स्वामी और चालकों ने पैदल मार्च निकाला।

इस अवसर पर अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, राजू मनोचा ने कहा कि प्रशासन तानाशाही रवैया अपना रहा है। गरीब व्यक्ति अपने परिवार के पालन पोषण के लिए रिक्शा चलाता है और प्रशासन इसे बंद करने की कोशिश कर रहा है। ई कार्ट और सिटी बस संचालन से हजारों परिवार बेरोजगार हो जाएंगे। फिलहाल शहर में 14 हजार से अधिक ई रिक्शा, ऑटो, विक्रम संचालित हो रहे हैं। बीच में ई कार्ट और बस के आने से यातायात भी प्रभावित होगा। अपने रोजगार को बचाने के लिए सड़क पर उतरना मजबूरी हो गया है।

नवीन तेश्वर, विष्णु अरोड़ा ने कहा कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। रोजगार को ठेका प्रथा में ले जाया जा रहा है। पहले ई रिक्शा फिर धीरे धीरे ऑटो, विक्रम बंद किए जाएंगे। सरकार रोजगार छीन रही है तो पहले कहीं अन्य स्थान पर रोजगार उपलब्ध करवाए। नई योजना से बहुत गरीब परिवार प्रभावित होंगे। आर्थिक संकट पैदा हो जाएगा।

मुख्य नगर आयुक्त नंदन कुमार ने बताया कि योजना धर्मनगरी के लिए बहुत अच्छी है। इससे किसी का रोजगार प्रभावित नहीं होगा। जीरो ज़ोन में बुजुर्गों के लिए योजना चलाई जाएगी।

इस अवसर पर कपिल बिश्नोई, सर्वेश राय, सुभाष सिंह, दीपक उपाध्याय, सुशीला, गुड्डी, प्रेम कुमार, गोपाल साहू, जाकेश गिरी, परमिंदर, रवींद्र, भरत पंजवानी, देबू कोरी, सलीम कुरेशी, दीपक सिंह, रंजीत सिंह, संजीव, पवन अरोड़ा, अमर मिश्रा, सुमित कुमार, हरेंद्र सिंह, दीपक सिंधी, आदेश पंडित, मांगेराम, हरीश अरोड़ा, रवींद्र कुमार, मुशीर, लोकेश कुमार, जगदीश भारद्वाज, रोहित, संजीव, कालूराम, शिवम चौधरी, नौशाद, इमरान, हरेन्द्र सिंह, राजेंद्र सिंह, अनिल कुमार, अमन कुमार, लोकेश, साजिद, गुलफाम, साकेत, रहमान आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *