शिष्य का कल्याण एवं आत्मिक उन्नति गुरु के सानिध्य मे ही सम्भव है। शिष्य की प्रगति गुरु को उत्साहित एवं समाज मे प्रतिष्ठा प्रदान करती

दीपक मिश्रा 

हरिद्वार- शिष्य का कल्याण एवं आत्मिक उन्नति गुरु के सानिध्य मे ही सम्भव है। शिष्य की प्रगति गुरु को उत्साहित एवं समाज मे प्रतिष्ठा प्रदान करती है। शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग, गुरुकुल कांगडी समविश्वविद्यालय, हरिद्वार के प्रशिक्षु एम0पी0एड0 तथा बी0पी0एड0 छात्रों द्वारा गुरु वंदन कार्यक्रम का आयोजन दयानंद स्टेडियम मे किया गया। बी0पी0एड0 छात्रों ने गुरुओं के सम्मान मे केक सेरेमनी तथा शिक्षक सम्मान-पत्र भेंट कर अभिनन्दन किया। डॉ0 अजय मलिक ने कहॉ कि छात्र धैर्य एवं त्याग से सफलता प्राप्त करने के लिए तत्पर रहना चाहिये। डॉ0 शिवकुमार चौहान ने कहॉ कि छात्र, गुरु की अन्तः भावनाओं के प्रतिबिम्ब होता है। डॉ0 कपिल मिश्रा तथा डॉ0 अनुज कुमार ने छात्रों को गुरूओं के प्रति कृतज्ञ होना चाहिये। आदित्य कुमार, आदित्य कश्यप, हितिक चन्द्रा, सुचित सोनारे, अभय प्रताप सिंह, हिमान्शु सैनी, अमन मलिक आदि ने शिक्षकों के सम्मान मे अपने भाव एवं श्रद्वा अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *