लघु व्यापारियों ने की कुंभ मेला अधिकारी व अपर कुंभ मेला अधिकारी से मुलाकात – prabhatsahara.com

लघु व्यापारियों ने की कुंभ मेला अधिकारी व अपर कुंभ मेला अधिकारी से मुलाकात

दीपक मिश्रा

9 अक्टूबर 2026

हरिद्वार, फुटपाथ के कारोबारी रेड़ी पटरी के (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारियों को नगर निगम प्रशासन की और से लाइसेंस व विक्रिया प्रमाण पत्र निर्गत हो जाने के उपरांत भी उनके कारोबारी स्थानों पर पुलिस प्रशासन सामान्य प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम आयुक्त के कार्यालय पर धरने प्रदर्शन के छठे दिन फेरी समिति सदस्यों लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ लघु व्यापार एसो के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में कुंभ मेला अधिकारी सोनिका सिंह, अपार मेला अधिकारी दयानंद सरस्वती से संयुक्त रूप से मुलाकात कर आगामी कुंभ मेला 2027 में पौराणिक शहरी क्षेत्र समस्त मेला क्षेत्र में रेड़ी पटरी के (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारियों को उत्तराखंड शासन नगरीय फेरी नीति नियमावली 2016 के अनुरूप वेंडिंग जोन के रूप में व्यवस्थित व स्थापित किए जाने की मांग के साथ कुंभ मेला 2027 की विकास योजनाओं में सम्मलित किए जाने की मांग को प्रमुखता से दोहराया।

इस अवसर पर कुंभ मेला अधिकारी सोनिका सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा द्वारा दिए गए प्रतिवेदन पर आदेशित करते हुए नगर आयुक्त नंदन कुमार को (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारियों की समस्या के निदान के साथ व्यवस्थित व स्थापित किए जाने की कार्रवाई के निर्देश दिए।

इस अवसर पर लघु व्यापार एसो के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में कुंभ मेला 2027 का आयोजन भव्य व दिव्य रूप से किया जा रहा है उत्तराखंड सरकार की और से विकास योजना है गली मोहल्ले चौक चौराहा उसे हर क्षेत्र को विकसित किए जाने की कार्रवाई प्रचलन में है। कुंभ मेला 2027 के विशेष आयोजन व सर्वांगीण विकास में रेड़ी पटरी के (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारियों को भी प्राथमिकता के आधार पर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को दृष्टिगत रखते हुए रेड़ी पटरी के लघु व्यापारियों परिवार की जीविका को ध्यान में रखते हुए कुंभ मेले की विकास योजनाओं में सम्मलित किया जाना न्याय संगत होगा।

कुंभ मेला अधिकारी सोनिका सिंह, अपार मेला अधिकारी दयानंद सरस्वती से मुलाकात कर पाँच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्रेषित करते लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों में राजकुमार सिंह, सुनील कुकरेती, कमल सिंह, तस्लीम अहमद, सुमन गुप्ता आशा देवी, लालचंद, विजय गुप्ता, नरसिंह कुमार, विकास, कपिल, मनीष शर्मा आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *