दीपक मिश्रा
9 अक्टूबर 2026
चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी महासंघ ने कर्मचारियों के उत्पीड़न और शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद की।
चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी महासंघ हरिद्वार की एक बैठक दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को पुस्तकालय विभाग बहादराबाद में हुई जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय यादव ने की संचालन प्रदेश महामंत्री जंबू प्रसाद ने किया ,जिसमें कर्मचारियों की मांगों के निस्तारण हेतु और आगामी प्रदेश दिवार्षिक अधिवेशन 27 एवं 28 अक्टूबर 2026 को लेकर गहन विचार विमर्श किया गया जनपद स्तर पर कर्मचारियों के उत्पीड़न एवं शोषण को लेकर महासंघ हरिद्वार ने आश्वस्त किया है।
प्रदेश महामंत्री जंबू प्रसाद स्वास्थ्य सेवाएं उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा जिला अध्यक्ष महासंघ संजय यादव मंत्री विनोद ने कहा कि कर्मचारियों का किसी भी तरह से उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा कर्मचारियों की जो भी समस्या है उसका निस्तारण किया जाएगा उन्होंने कहा कि महासंघ का अधिवेशन 27 एवं 28 अक्टूबर 2026 को जनपद टिहरी में किया गया है सभी को संगठित होकर हरिद्वार की एकता का प्रदर्शन करना है। सभी के अवकाश के लिए शासन से पत्राचार किया जा चुका है जल्द ही अवकाश घोषित हो जाएगा साथ ही जो अधिवेशन में जाना चाहते हैं वो अपना नाम शीघ्र महासंघ को प्रेषित करें।
प्रदेश अध्यक्ष स्वास्थ्य विभाग दिनेश लखेड़ा एवं प्रदेश महामंत्री जंबू प्रसाद ने कहा कि कर्मचारियों की मांग 4200 ग्रेड पे हेतु मुख्य सचिव महोदय सेवाहन चालकों के भांति स्ट्रफिंग पेटर्न पर किए जाने अनुरोध किया है और उनकी और से सकारात्मक आश्वासन दिया गया है और साथ ही जो डाउन ग्रेड पे की फाइल है उसमें भी जल्द संशोधन होने वाला है आप सभी संगठित रहें।
बैठक में सर्व श्री जंबू प्रसाद, दिनेश लखेड़ा, संजय यादव, दिवेश कुमार, विनोद कुमार, राम प्रसाद, शिव कुमार, दीपक, हर्ष चौहान, आदेश, गजेंद्र सिंह, शेर सिंह, राकेश गिरी, शिव ओम, गजेंद्र, सुकलेश कुमार, योगेंद्र, मदन, रीता, आरती, कमला, राकेश, विक्की, मनीष, बिंदु, बबीता, रानी, सुशीला, गजराज सिंह, मनोज, सुभाष, शिवम, बालम सिंह नेगी, जितेंद्र सिंह सुरेन्द्र कुमार, दीवान राम इत्यादि सम्मलित हुए और उन्होंने कहा कि हम उत्पीड़न और शोषण का विरोध करते रहेंगे और महासंघ के अधिवेशन को सफल बनाएंगे।
दिनेश लखेडा जंबू प्रसाद